img-fluid

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक लुढ़का

February 22, 2021

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ खुला। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसके वजह से शेयर बाजार में अब गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में कारोबार के दौरान ज़ोरदार गिरावट दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 11:56 बजे 708.78 अंक की ज़ोरदार गिरावट के साथ 50180.98 पर पहुंच गया था. इसी वक्त, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 183.30 अंक लुढ़कने के साथ 14798.45 पर कारोबार कर रहा था.

शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.78 अंक (0.03 फीसदी) की तेजी के साथ 50905.54 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.30 अंक यानी 0.12 फीसदी ऊपर 14999.05 के स्तर पर खुला। 996 शेयरों में तेजी आई, 409 शेयरों में गिरावट आई और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद बाजार में जोरदार गिरावट आई।


  • बता दें कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में लगातार सुस्ती देखी जा रही है. सोमवार को ओपनिंग में बेंचमार्क इंडेक्स हल्की तेजी के साथ खुले थे, लेकिन सेंसेक्स ने बड़ा नोज़डाइव लिया है. पिछले कारोबारी हफ्ते में काफी गिरावट देखी गई थी. पिछले सप्ताह बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 654.54 अंक या 1.26 प्रतिशत की गिरावट आई.

    सुबह 09:16 पर Sensex 20.80 अंक यानी 0.04% चढ़कर 50,910.56 पर ट्रेड कर रहा था वहीं, Nifty में 2 अंकों यानी 0.01% की तेजी देखी गई, इंडेक्स ओपनिंग के साथ 14,983.80 पर ट्रेड कर रहा था. ओपनिंग के बाद लगभग 996 शेयरों में तेजी आई थी, वहीं 409 शेयरों ने गिरावट दर्ज की थी. 92 शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया. ओपनिंग में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 20 शेयर हरे निशान में खुले.

    Share:

  • भारत का मुरीद हुआ संयुक्त राष्ट्र, Corona के खिलाफ जंग में बताया ग्लोबल लीडर

    Mon Feb 22 , 2021
    संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कोविड वैक्सीन (Corona Vaccine) की 2 लाख डोज मुहैया कराने पर भारत (India) का आभार व्यक्त किया है। भारत ने यूएन पीसकीपर्स के लिए कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए उसे कोरोना के खिलाफ जंग में ग्लोबल लीडर करार दिया है। यूएन […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved