img-fluid

होर्मुज सीजफायर तक खुला रहेगा, ईरानी विदेश मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

April 17, 2026

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी तनाव के बीच ईरान (Iran) से अच्छी खबर आई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास (Iran’s Foreign Minister Seyyed Abbas) अराघची ने जानकारी दी है कि होर्मुज को कमर्शियल जहाजों के लिए खोल दिया गया है। अब किसी भी देश के जहाज को होर्मुज में नहीं रोका जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि जब तक लेबनान में सीजफायर जारी रहेगा, जब तक होर्मुज वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, जो पेट्रोलियम और बाकी प्रोडक्ट्स लेकर खाड़ी से दुनियाभर में जाते हैं। जानें ईरान के विदेश मंत्री ने इसकी शर्त भी क्या बताई है।

आखिर खुल गया होर्मूज जलडमरूमध्य
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बड़ी जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘लेबनान में हुए सीजफायर के अनुरूप, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए सीजफायर की शेष अवधि के लिए समुद्री मार्ग पूरी तरह से खोल दिया है। यहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरान इस्लामी गणराज्य के पोर्ट और समुद्री संगठन की तरफ से पहले से घोषित समन्वित मार्ग का पालन करना होगा।’


  • होर्मूज से गुजरता है दुनिया का 20% तेल और गैस
    यह Strait Of Hormuz ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्व मानी जाती है। दुनिया की करीब 20 फीसदी कच्चे तेल और गैस की सप्लाई इसी होर्मूज जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है। ऐसे में इसके खुलने से इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों पर भी पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा।

    ईरान ने जहाजों के लिए रखी ये शर्त
    हालांकि, ईरान ने Strait Of Hormuz को पूरी तरह खोलने के साथ ही एक अहम शर्त भी रखी है। ईरानी विदेश मंत्री ने साफ किया कि व्यापारिक जहाजों को ईरान के बंदरगाहों और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से तय किए गए समन्वित मार्ग का पालन करना पड़ेगा। इसका अर्थ है कि समुद्री यातायात पर ईरान का पूरी तरह से कंट्रोल रहेगा। और सुरक्षित तरीके से उसे ईरान संचालित करेगा।

    Share:

  • महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर रही है भाजपा सरकार - सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    Fri Apr 17 , 2026
    नई दिल्ली । सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर रही है (Is doing Delimitation under the guise of Women Reservation) । समाजवादी पार्टी के सांसद और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, “भारतीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved