उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सुबह और रात में तेज ठंड, दोपहर में तेज धूप

  • रात का पारा 11 डिग्री पर आया

उज्जैन। शहर के मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी का दौर देखा जा रहा है। इसके कारण ठंड की चुभन में भी कमी आई है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी से ठंड की चुभन से भी राहत मिली है।



मौसम विभाग के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसो की अपेक्षा 1 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसो रात की अपेक्षा 1.5 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और उछाल देखने को मिलेगा। दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री और रात का 12 से 13 डिग्री के बीच रहेगा। इससे तेज ठंड से राहत मिलेगी।

Share:

Next Post

वन विभाग सिंहस्थ और पंचक्रोशी मार्ग पर 84 लाख के लगाएगा पौधे

Mon Jan 29 , 2024
डीपीआर तैयार-विकास प्राधिकरण और नगर निगम को बनाएँगे नोडल एजेंसी-शीघ्र काम शुरु होगा उज्जैन। वन विभाग जल्द ही सिंहस्थ तथा शिप्रा किनारे के अलावा पंचक्रोशी क्षेत्र में पौधारोपण का बड़ा अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग ने मुख्यालय को 84 लाख रुपए की डीपीआर तैयार कर भेजी है। वन विभाग इस काम के लिए उज्जैन विकास […]