विदेश

जापान में भूकंप के तेज झटके, 6.3 की तीव्रता से कांपी धरती

टोक्यो। गुरुवार को जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले ताइवान में 25 वर्षों में आए सबसे भीषण भूकंप में बुधवार को 9 लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से ज्यादा घायल हो गए थे। इस दौरान दो भारतीयों के लापता होने की खबर है, जिनमें एक महिला है।


भूकंप निगरानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी, जबकि अमेरिकी सर्वेक्षण ने इसे 7.4 बताया। इसके चलते 70 लोग विभिन्न जगहों पर फंस गए। इसका केंद्र हुलिएन में जमीन से 35 किमी नीचे था। भूकंप के केंद्र के पास, हुलिएन के पहाड़ी क्षेत्र स्थित कम आबादी वाले पूर्वी काउंटी में सरकारी एजेंसी ने खतरनाक कोणों पर झुकी हुई इमारतों की कई तस्वीरें दिखाईं। इस दौरान 2.3 करोड़ की आबादी वाले देश में इमारतें झुक गईं, विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया। झटकों के चलते भूस्खलन की 24 घटनाएं हुईं तथा 35 सड़कें, पुल और सुरंगे क्षतिग्रस्त हो गईं।

Share:

Next Post

22 की उम्र में शादी , 19 साल बाद पति से अलग हुईं भाभी जी शुभांगी

Thu Apr 4 , 2024
मुंबई (Mumbai)। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे की कपल हैं जो तलाक (Talak) के बाद भी अक्सर एक दूसरे के साथ देखे जाते हैं, कई दफा वे अपने बच्चों की खातिर ऐसा करते हैं. जैसे ऋतिक रोशन- सुजैन खान, अरबाज खान- मलाइका अरोड़ा, (Hrithik Roshan- Sussanne Khan, Arbaaz Khan- Malaika Arora) जो अक्सर अपने बच्चों से […]