देश बड़ी खबर

J&K में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 5.1 रही तीव्रता

श्रीनगर। साल 2022 की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। 1 जनवरी की सुबह ही जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कटरा में माता वैष्णों (Mata Vaishno)  के दर्शन के लिए भगदड़ में 13 भक्तों (devotees) की मौत (Death) की खबर आई तो शाम होते-होते शनिवार को जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में 5.1 की तीव्रता से भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस (feel the tremors)  किए गए। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान  (Afghanistan-Tajikistan) के बॉर्डर(border)  माना जा रहा है। इस भूकंप में जानमाल का कोई नुकसान रिपोर्ट नहीं किया गया है। जम्मू कश्मीर में यह झटके 6:45 पर महसूस किए गए। 


मां वैष्णो के दरबार में मची भगदड़

जम्मू-कश्मीर ((Jammu and Kashmir ) में स्थित वैष्णो देवी भवन (Vaishno Devi Bhawan) में नए साल की सुबह ही भगदड़ मच गई जिसमें 13 भक्तों की मौत हो गई और कम से कम 15 लोगों के घायल  (Injured) होने की जानकारी है। इस हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नए साल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ इतनी थी कि लोगों के निकलने का रास्ता भी नहीं था।

खंभे पर चढ़कर लोगों ने बचाई जान

इस हादसे में हड़बड़ी में इधर-उधर लोग भागने लगे. लुधियाना के एक यात्री ने कहा कि पुलिस घटना स्थल पर लोगों को कंट्रोल करने बजाय डंडे मार रही थी। वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि यात्रियों को पर्ची के हिसाब से मंदिर में भेजना चाहिए था। बेहिसाब पार्ची काटी जा रही थी। इस महिला ने बताया कि उन्होंने खम्बे पर चढ़ कर जान बचाई।

 

Share:

Next Post

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में दिल्ली में 51% और मुंबई में 12% बढ़े मरीज

Sat Jan 1 , 2022
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में शनिवार को कोरोना वायरस (corona virus) के 6347 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। 31 दिसंबर को शहर में 5,631 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग (health department) द्वारा जारी किए बयान के मुताबिक मुंबई […]