
जबलपुर। संस्कृति और संस्कारों को सिखाने का काम घर पर मां करती हैं। अत्याचार और गुंडागर्दी, जुर्म से लडने किसी का इंतजार नहीं करना चाहिए स्वयं को आगे बढ़कर अपराध और अपराधियों का विरोध करना चाहिए। अपराध और अनाचार को रोकने मनोबल ऊंचा होना अति आवश्यक है। महिलाओं में नेतृत्व करने वाली यदि विरोध का झंडा बुलंद करती हैं तो पीछे कारवां बनता है क्योंकि हर मन में यही प्रश्न होता है कि पहले कोई और आगे आये, हर स्तर पर आगे बढऩे ऊंची इच्छा शक्ति अति आवश्यक है उक्त उद्गार चेरीताल में महिला चैपाल में पार्षद प्रतिभा भापकर, चैकी प्रभारी सरिता पटेल धाकड़ ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा भवन सरस्वती कॉलोनी चेरीताल में कहे।
चेरीताल वार्ड में महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं हेतु सुरक्षित सार्वजनिक स्थान बनाने की पहल के अंतर्गत महत्वपूर्ण बैठक हुई। महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू” के नेतृत्व में नगर निगम एवं यूएन वूमेन के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सेफ सिटीज अभियान के तहत वार्ड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे समझना, नागरिकों का मत सुनना एवं आगे आने वाली नीतियों में जन-भागीदारी से सुधार सुनिश्चित करना था। बैठक में चेरीताल वॉर्ड के विभिन्न नागरिकों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की उपस्थिति खास रही।
बैठक में कई आवश्यक सुरक्षा विषयों पर चर्चा की गईं। बैठक में महिलाओ ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया एवं सुधार हेतु सुझाव साझा किये। शराब की दुकानों का स्कूल के पास होना, कुछ क्षेत्रों में अपर्याप्त रोशनी होना, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा इत्यादि विषय उठाये गए। बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय सब-इंस्पेक्टर सरिता पटेल धाकड़ ने महिलाओं को सुरक्षित रहने के सुझाव एवं प्रेरणा दी। उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। आपातकालीन स्थिति हेतु पुलिस मदद हेतु 112, महिलाओं के लिए विशेष 24का हेल्पलाइन नंबर 1091 एवं साइबर क्राइम की शिकायत हेतु 1930 के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं हेतु बेहतर सूचना संचार, समय पर मदद एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता हेतु महिला सुरक्षा मित्र दल का गठन किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved