img-fluid

शहर में जुटे प्रदेश के छह सांसद, विकास और जनहित के मुद्दों पर किया मंथन

October 23, 2026

  • सांसद आशीष दुबे ने अतिथियों का स्वागत

जबलपुर। सांसद आशीष दुबे के स्थानीय सांसद कार्यालय में मध्यप्रदेश के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों से आए छह सांसदों का जमावड़ा हुआ। इस दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न समसामयिक जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद दुबे ने सभी अतिथि सांसदों का शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सतना सांसद गणेश सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सागर सांसद लता वानखेड़े, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, होशंगाबाद-नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी और दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने तथा क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श हुआ। सांसदों ने जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए आपसी समन्वय और सहयोग के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सांसद आशीष दुबे ने सभी साथी सांसदों के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का ऐसा आत्मीय मिलन संगठन की एकजुटता और जनसेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

Share:

  • क्या 'सागर कांड' के बाद ही जागेगा आबकारी अमला ?

    Fri Oct 23 , 2026
    छपरा की महिलाओं ने घेरा सिहोरा थाना, अवैध शराब पर रोक नहीं लगी तो चकााजाम की चेतावनी सिहोरा। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर छपरा ग्राम पंचायत की महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने सिहोरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved