img-fluid

आस्था पर भारी सिहोरा नगर पालिका की लापरवाही

July 22, 2026

  • वार्ड-14 में सड़कों पर बह रहा नालों का पानी, मंदिर में घुस रहा गंदा पानी, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

सिहोरा। सिहोरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 से विकास के दावों की पोल खोलती एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। वार्ड के मंडी से स्टेशन रोड वाला मुख्य मार्ग पर नालों और नालियों का पानी सड़कों पर खुलेआम बह रहा है।



  • हद तो तब हो गई जब यह गंदा पानी सड़क किनारे स्थित भगवान के पवित्र मंदिर के भीतर तक प्रवेश कर रहा है। सिहोरा नगर पालिका प्रशासन की इस घोर लापरवाही से न केवल स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है, बल्कि धार्मिक भावनाएं आहत होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पूरी सड़क पर पानी भरा हुआ है और कीचड़ जैसी स्थिति बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यहां पानी की निकासी (नाली) की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जो सीधे मंदिर परिसर के भीतर जा रहा है। श्रद्धालु गंदगी के बीच से होकर मंदिर जाने को मजबूर हैं, जिससे कभी भी महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

    जनता का फूटा गुस्सा
    वार्ड के निवासियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन कान में तेल डालकर सोया हुआ है। मंदिर के आसपास गंदे पानी के ठहराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की निकासी दुरुस्त नहीं की गई और मंदिर की पवित्रता बहाल नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

    मंदिर में गंदा पानी जाना गंभीर मामला
    सड़क पर नालों का भराव और मंदिर में पानी घुसने की समस्या बेहद गंभीर है। मैंने खुद इस संबंध में कई बार नगर पालिका के इंजीनियर और अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है।
    गणेश दाहिया,पार्षद

    नाली निर्माण से समस्या हल हो जाएगी
    वार्ड क्रमांक 14 में जलभराव और मंदिर के पास पानी रुकने का मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। नाली चोक होने के कारण यह स्थिति बनी है। नाली की सफाई कर पानी का रुख मोड़ा जाएगा ताकि मंदिर के भीतर पानी न जाए। जल्द ही यहां स्थायी नाली निर्माण की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
    प्रदीप झरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सिहोरा

    Share:

  • खाकी पर दाग! परिवार का आरोप-बेटे को थाने ले जाकर पीटा, अब हो गया लापता

    Wed Jul 22 , 2026
    नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. गोटेगांव थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर एक युवक को जबरन थाने ले जाकर मारपीट करने, पैसे और मोबाइल छीनने के बाद लाखों रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है. पीड़ित परिवार का दावा है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved