भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

लूट के बंटवारे पर जद्दोजहद

– विभागों के बंटवारे पर दिग्विजयसिंह ने कसा तंज
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में हो रही लेटलतीफी पर कांग्रेस सांसद दिग्विजयसिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लूट के बंटवारे को लेकर दिल्ली से भोपाल तक दौड़ लगाई जा रही है। वर्कआउट किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया मलाईदार विभाग और लूट के बंटवारे पर जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेता अपने समर्थकों को मलाईदार मंत्रालय परिवहन, आबकारी, शहरी विकास, एक्साइज आदि दिलाने में लगे हैं। दोनों नेता लूट के बंटवारे पर जद्दोजहद कर रहे हैं। जनता समझदार है। आखिर दोनों को ही इस तरह के मंत्रालय क्यों चाहिए, जिसमें ज्यादा राजस्व आता है।

बंटवारे के लिए बदला कैबिनेट का समय
सुबह साढ़े 10 बजे होने वाली मध्यप्रदेश कैबिनेट का समय बदलकर शाम 5 बजे कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के कारण समय बदला गया है।

ग्वालियर में कांग्रेस मुख्यालय
मध्यप्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने ग्वालियर में पार्टी मुख्यालय बनाने का निर्णय लिया है।

Share:

Next Post

इंडेक्स के कर्मचारियों में फैला कोरोना संक्रमण

Thu Jul 9 , 2020
इंडेक्स मेडिकल कॉलेजने किया कोरोना की दवाई बनाने का दावा सफाई सुपरवाइजर और एचआर कर्मचारी निकले संक्रमित संपर्क में आए दूसरे कर्मचारी 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन इन्दौर। कोरोना अस्पताल इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में पहले डॉक्टर और नर्स के पॉजिटिव होने के बाद अब सफाई और एचआर सुपरवाइजर पॉजिटिव निकले हैं। चारों को इलाज के […]