img-fluid

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को न पार्टी गंभीरता से लेती है, न जनता : अशोक गहलोत

November 10, 2026

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें न तो उनकी पार्टी गंभीरता से लेती है और न ही जनता। गहलोत ने कहा कि देश में अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों के बयानों को गंभीरता से सुना जाता रहा है, लेकिन भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष के मामले में ऐसा नजर नहीं आता।

गहलोत के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जहां भी जाते हैं, वहां लोग उनसे मिलने तक नहीं पहुंचते। उनके कार्यक्रमों में थोड़ी-बहुत भीड़ ही जुटती है। ऐसे व्यक्तित्व के बयानों की गंभीरता और उनके राजनीतिक प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राहुल गांधी पर टिप्पणियों को बताया बेबुनियाद

गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को अपने बयानों की गंभीरता समझनी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में जो टिप्पणियां करते हैं, उनमें कोई तर्क नजर नहीं आता। उनके बयानों से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों की पर्याप्त जानकारी है।

अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों पर भी नहीं बोल पा रहे

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों की ओर से की जाने वाली टिप्पणियों पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहे हैं। जब वे अपनी पार्टी के नेताओं के बयानों पर ही कुछ नहीं बोल पा रहे हैं, तो राहुल गांधी के बारे में उनकी टिप्पणियों को कितनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए?

गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद महत्वपूर्ण होता है। पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के बयानों को गंभीरता से सुना जाता था, लेकिन अब भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रमों में लोगों की कम मौजूदगी देखने को मिलती है। ऐसे में उनके बयानों का आम जनता पर कितना प्रभाव पड़ता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।



  • बोले- बयान पर ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं

    गहलोत ने कहा कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष का बयान पढ़ा है, लेकिन उस पर ज्यादा टिप्पणी करने की जरूरत नहीं समझते। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले भाजपा अध्यक्ष को अपनी पार्टी के भीतर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

    गहलोत का यह बयान भाजपा अध्यक्ष की ओर से राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के जवाब में आया है।

    Share:

  • संसद के मानसून सत्र का अवसान नहीं और शीतकालीन सत्र की चर्चाएं शुरू... कल की कैबिनेट पर सबकी निगाहें

    Tue Nov 10 , 2026
    नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र (Parliament’s Monsoon Session) का 88 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं होने के बाद शीतकालीन सत्र (Winter Session) को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में होने वाली शीतकालीन सत्र की जगह सरकार (Government) की योजना मानसून सत्र की विस्तारित बैठक बुलाने की है। हालांकि सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved