img-fluid

सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना नगर निगम का कामकाज

July 14, 2026

  • निगमाध्यक्ष और आयुक्त ने बच्चों को दी सदन की कार्यप्रणाली की जानकारी

जबलपुर। पॉलिपाथर स्थित सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास और ज्ञानवर्धक रहा। एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं को न केवल लोकतांत्रिक और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से देखने का मौका मिला, बल्कि उन्होंने शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी बुनियादी प्रणालियों को भी समझा।
भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने नगर निगम मुख्यालय का दौरा किया। यहाँ नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें निगम सदन की कार्यप्रणाली से परिचित कराया।


  • लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ
    इस भ्रमण के दौरान बच्चों को बताया गया कि शहर के विकास के लिए नीतियां कैसे बनती हैं, प्रस्ताव कैसे पारित होते हैं और जनहित के मुद्दों पर सदन में किस तरह चर्चा की जाती है। सवालों के जवाब इस अवसर पर अधिकारियों ने बच्चों के उत्सुकता भरे सवालों के बेहद सरल और रोचक ढंग से जवाब दिए, जिससे बच्चों का सामान्य ज्ञान भी बढ़ा।

    वेस्ट टू एनर्जी और फिल्टर प्लांट का व्यावहारिक अनुभव
    इस भ्रमण में किताबी ज्ञान को व्यावहारिक रूप में बदलते हुए बच्चों को शहर के दो बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का दौरा कराया गया

    कचरे से बिजली का उत्पादन
    बच्चों को वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की कार्यप्रणाली और उसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें समझाया गया कि कैसे शहर के कचरे का सही प्रबंधन करके उससे ऊर्जा बनाई जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है।शुद्ध पेयजल की प्रक्रिया ललपुर फिल्टर प्लांट इसके बाद विद्यार्थियों ने ललपुर फिल्टर प्लांट का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने जलप्रदाय योजना और उसके प्रबंधन को देखा। बच्चों ने प्रत्यक्ष रूप से समझा कि नर्मदा जी से आने वाले पानी को किस तरह फिल्टर कर पूरी तरह शुद्ध किया जाता है और फिर वह शहर के घरों तक पहुँचता है।

    वरिष्ठ अधिकारियों का मिला मार्गदर्शन
    इस पूरे गरिमामयी और ज्ञानवर्धक आयोजन को सफल बनाने में प्रशासनिक टीम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अपर आयुक्त वीएन बाजपेई, मनोज श्रीवास्तव और कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूरे भ्रमण कार्यक्रम का कुशल संचालन नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त अंकिता जैन द्वारा किया गया।

    एक अनूठा और प्रेरणादायी अनुभव
    स्कूल प्रबंधन और बच्चों ने इस ज्ञानवर्धक भ्रमण के लिए नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। बच्चों का कहना था कि इस भ्रमण से उन्हें नागरिक कर्तव्यों, स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व को गहराई से समझने में मदद मिली है। यह शैक्षणिक यात्रा उनके लिए भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

    Share:

  • UCC का फाइनल ड्राफ्ट तैयार, जानें 3 खंडों के प्रारूप की बड़ी बातें

    Tue Jul 14 , 2026
    भोपाल: समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को संहिता का फाइनल प्रतिवेदन सौंप दिया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने पर अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया. इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रो. गोपाल शर्मा, बुधपाल सिंह, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved