टेक्‍नोलॉजी

50 MP कैमरे के साथ लॉन्‍च हुआ Xiaomi का तगड़ा चश्‍मा, फीचर्स देख खरीदने का करेगा मन!

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अब एक स्मार्ट ग्लास (चश्मा) पेश किया है। Xiaomi Mijia को कंपनी की वेबसाइट XiaomiYouPin पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी बिक्री क्राउडफंडिंग के जरिए तीन अगस्त से होगी। कहा जा रहा है कि Xiaomi Mijia में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसके साथ वाइड एंगल का सपोर्ट होगा। इस चश्मे में एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। Xiaomi Mijia का कुल वजन 100 ग्राम होगा।


Xiaomi Mijia की खासियतें
Xiaomi Mijia के साथ 5x ऑप्टिकल जूम और 15x हाइब्रिड जूम मिलेगा। कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Xiaomi Mijia ग्लास की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी करीब 31,500 रुपये है, हालांकि भारतीय बाजार में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

शाओमी के इस स्मार्ट चश्मे से यूजर्स रियल टाइम में वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसमें बैकट्रैकिंग फीचर भी है। Xiaomi Mijia को स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा इस चश्मे के साथ ऑग्युमेंट रियलिटी (AR) का भी सपोर्ट है। यह ग्लास रियल टाइमें अंग्रेजी से चाइनीज के बीच अनुवाद कर सकेगा। Xiaomi Mijia को अपडेट भी दिया जाएगा।

Xiaomi Mijia में सोनी माइक्रो OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है जो कि ऑप्टिकल प्रिज्म फ्री है। इसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स है तो धूप का इस पर असर नहीं होगा। ब्लू लाइट के लिए इसे Rheinland का सर्टिफिकेशन भी मिला है। Xiaomi Mijia में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाी के अलावा ब्लूटूथ 5.0 और 10,200mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। यह चश्मा 100 मिनट लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा।

Share:

Next Post

अल-जवाहिरी का अमेरिका ने किया ड्रोन से काम तमाम

Tue Aug 2 , 2022
नई दिल्ली। आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ अल-जवाहिरी (al-zawahiri) को अमेरिका (US) ने ड्रोन स्ट्राइक (drone strike) में मार गिराया गया है, क्योंकि जवाहिरी ने कई आतंकी (terrorist) घटनाओं को अंजाम दिया था उसी समय से अमेरिका को पिछले 21 साल से अल-जवाहिरी की तलाश थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने आतंक के खिलाफ एक […]