भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा कार्यालय में ही क्वारेंटाइन रहेंगे सुहास भगत

  • मंत्री सिलावट भी कोरोना संक्रमित

भोपाल। प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक जताने के लिए मंत्री अरविंद भदौरिया के साथ लखनऊ जाने वाले दो नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री चार दिन पहले संक्रतिम हुए और मंगलवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी लखनऊ गए थे, लेकिन उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अरविंद भदौरिया के बाद अब जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव निकले हैं। सिलावट सांवेर विधानसभा उपचुनाव के लिए कई दिनों से गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। चार-पांच दिन में ही वे करीब साढ़े तीन हजार लोगों से मिल चुके हैं। अब अन्य मंत्रियों में भी संक्रमण होने संभावना बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभू राम चौधरी ने भी सैंपल दिया है। मंत्रियों से संगठन के नेताओं में भी संक्रमण फैलने की संभावना है। भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। आशुतोष तिवारी भाजपा के एक और संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ के साथ पिछले तीन दिन से साथ हैं। इंदौर भी साथ गए। तिवारी के पॉजिटिव आने के बाद बरूआ ने सैंपल दिया। रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Share:

Next Post

नर्सरी स्कूलों का अनिवार्य रूप से कराना होगा पंजीयन

Wed Jul 29 , 2020
4 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया भोपाल। प्रदेश में संचालित नर्सरी एवं प्ले स्कूलों का अब संचालकों को महिला एवं बाल विकास विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। राष्ट्रीय ईसीसीई पॉलिसी 2013 एवं राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार आयोग के निर्देशानुसार प्राइवेट क्षेत्र में पूर्व से संचालित एवं नए संचालित होने वाले […]