जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य करने जा रहे राशि परिवर्तन, इन राशि वाले लोगो की खुल सकती है किस्‍मत

सूर्य का राशि परिवर्तन 14 मई 2021 को होगा। सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होगा। सूर्य गोचर (Surya transit)के इस दिन को वृषभ संक्रांति के नाम से भी जानते हैं। इस दिन अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) भी है। वृषभ संक्रांति के दिन सुकर्मा और धृति योग बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में इन योगों को शुभ योग में गिना जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों में सफलता हासिल होती है। सूर्य के राशि परिवर्तन से 3 राशि वालों को जबरदस्त लाभ (Tremendous benefits) के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों (Astrologers) के अनुसार, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ ही लव लाइफ भी सुधरेगी। जानिए इन तीन लकी राशियों के बारे में-

सिंह-
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान नौकरी में भी तरक्की मिलने के योग बन सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा साबित हो सकता है। यात्रा के दौरान लाभ मिलेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। गोचर काल के दौरान नया वाहन खरीद सकते हैं। यह समय आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है।



वृषभ-
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शानदार साबित होगा। सूर्य का गोचर काल आपके लिए कई शुभ परिणाम लेकर आएगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन-
माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ के लिए यह समय उत्तम साबित होगा।

धनु-
सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ परिणाम (Good result)लेकर आएगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति (economic condition) में सुधार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय उत्तम है।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

Eid 2021: इस दिन मनाया जाएगा ईद का त्योहार, जानें चांद दिखने की क्या है अहमियत

Wed May 12 , 2021
नई दिल्ली। रमजान का पाक महीना खत्म होने को है जिसकी शुरुआत 13 अप्रैल को हुई थी। ईद-उल-फितर (Eid-ul-fitr) के त्योहार के साथ ही रमजान का महीना (Month of Ramzan) समाप्त हो जाएगा। ईद-उल-फितर को मीठी ईद (Mithi Eid) भी कहा जाता है और यह मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) […]