देश धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य के राशि परिवर्तन से पांच राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ

-वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

ग्वालियर। सावन के मास में भगवान शिव की पूजा तो होती है। इसके अलावा सूर्य की आराधना करने के लिहाज से भी यह मास बहुत अहम है। इसी महीने के दौरान सूर्य अपनी राशि सिंह में प्रवेश करते हैं, जिससे सूर्य का सभी राशियों पर कई गुना असर बढ़ जाता है। सूर्य देव मंगलवार को कर्क राशि से निकलकर अपनी सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस समय सूर्य देव की पूजा करने से कई बीमारियां दूर होगी।


ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कोई भी ग्रह जब अपनी राशि में आता है, तो वह बलवान हो जाता है। उसका असर भी कई गुना बढ़ जाता है। सूर्य को ज्योतिष में सबसे अहम ग्रह माना गया है। वह आत्मविश्वास, स्वास्थ, पराक्रम एवं मान सम्मान आदि के कारक हैं। उनका अपनी राशि सिंह में आने से सभी 12 राशियों पर असर होगा। सूर्य के आत्म कारक ग्रह होने के कारण उसका बहुत बढ़ा हुआ प्रभाव बीमारियों को खत्म करेगा तथा लोगों में आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

इस समय सिंह राशि में सूर्य के मित्र ग्रह मंगल बुध विराजमान हैं। सूर्य सिंह राशि में जाकर बुध ग्रह के साथ 26 अगस्त तक बुधादित्य योग का निर्माण भी करेंगे। इसके साथ ही सूर्य और गुरु एक दूसरे के आमने-सामने होकर शुभ स्थिति में रहेंगे। सूर्य के इस परिवर्तन से मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि की बल्ले होगी। वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को जरा संभलकर चलना होगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

राखी पर इस साल नहीं है भद्रा काल, ये है रक्षासूत्र बांधने का शुभ मुहूर्त

Wed Aug 18 , 2021
राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है. सावन मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन मनाते हैं. इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन संयोग को बेहद शुभ माना गया है. ये संयोग भाई-बहन के लिए बहुत शुभ साबित होंगे. इस साल रक्षाबंधन यानी […]