देश मनोरंजन

कपिल शर्मा के शो पर छलके सनी देओल और बॉबी देओल के आंसू

मुंबई (Mumbai)। कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (‘The Great Indian Kapil Show’) हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के बीच आना शुरू हुआ है। शो के नए एपिसोड (new episodes of the show) में सनी देओल और बॉबी देओल नजर आये। शो के दौरान कपिल शर्मा ने देओल बंधुओं के साथ खूब मस्ती की। साथ ही कई दिलचस्प किस्से भी शेयर किए गए। हालांकि, शो के दौरान बातचीत में दोनों भाई भावुक होते नजर आए।


हाल ही में इसके कुछ खास वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में सनी देओल की बात पर बॉबी देओल की आंखों से आंसू आते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर सनी देओल ने कहा, “मेरे पिता धर्मेंद्र 1960 से इंडस्ट्री में हैं। मैं और बॉबी भी सुर्खियों में हैं। इस दौरान जीवन में बहुत सी चीजें आईं और गईं लेकिन कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। मेरे बेटे की शादी के बाद और एक बेटी के आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। हमें लोगों का प्यार मिल रहा है। फिर ‘गदर-2’ आई और उससे पहले पापा की एक फिल्म आई। फिर बॉबी की फिल्म आई और सभी सुपरहिट हो गई। सनी ने इमोशनल होते हुए आगे कहा, “लोगों से इतना प्यार मिल रहा है… मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है… जैसे भगवान अचानक प्रकट हो गए हो।” इन बातों के दौरान बॉबी और सनी ने अपनी आंखों से आंसू पोंछे और मुस्कुराए।
Share:

Next Post

बुझो तो जाने — आज की पहेली

Mon May 6 , 2024
6 मई 2024 1. हरा चोर लाल मकान, उसमे बैठा काला शैतान। गर्मी में वह है दिखता, सर्दी में गायब हो जाता, बताओ क्या? उत्तर. ….. 2. काला मुंह लाल शरीर, कागज को वो खा जाता। रोज शाम को पेट फाडक़र कोई उन्हें ले जाता ? उत्तर……. 3. चार कोनों का नगर बना, चार कुंए […]