मनोरंजन

Sunny Leone ने पति संग ऐसे खेली होली, देखें तस्‍वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के बहुत से सितारों की होली(Holi) खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्हीं में से एक है बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोनी(Actress sunny leoni) भी हैं। सोमवार को सनी लियोनी (Sunny Leone) ने होली(Holi) का त्योहार धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने घर की बिल्डिंग में पति डेनियल वेबर(Daniel weber) और बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया। होली खेलते हुए अपनी कई तस्वीरों को सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति और बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए खास पोस्ट भी लिखा है।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

तस्वीरों में सनी लियोनी ब्लू कलर के सलवार-सूट में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में वह और उनके पति डेनियल वेबर रंगों में रंगे दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में सनी लियोनी पति के साथ लिपलॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं, तो वहीं बाकि तस्वीरों में उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सनी लियोनी का होली पर मस्ती करते हुए अंदाज देखते ही बन रहा है।
इन सभी तस्वीरों को साझा करते हुए सनी लियोनी ने पोस्ट में लिखा, ‘परिवार के साथ सबसे शानदार होली !! इसके बारे में कुछ भी सुंदर या नाजुक नहीं है। निशा, अशर और नूह ने जीत हासिल की और उन्होंने जो किया, उसके बारे में सोचा! बस मजा आ गया! भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे और आशा करें कि आपकी जिंदगी हमेशा रंग से भरा रहे !! सोशल मीडिया पर पति और बच्चों के साथ सनी लियोनी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों और पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बात करें सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘शीरो’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा टीजर रिलीज हुआ है, जिसके सनी लियोनी के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सनी लियोनी की फिल्म ‘शीरो’ 4 भाषाओं तामिल, हिंदी, तेलगू और मलयालम में रिलीज होगी।

Share:

Next Post

Share Market : बाजार में शानदार बढ़त, सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 14690 के करीब

Tue Mar 30 , 2021
नई दिल्ली। इंडियन मार्केट की आज अच्छी शुरुआत हुई है। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 568.33 अंकों की बढ़त के साथ 49,575.94 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 182.65 अंकों की तेजी के साथ 14,689.95 के लेवल पर है। आज के कारोबार में बैंक, मेटल, FMCG और फाइनेंशियल शेयर्स में […]