आचंलिक

पर्यवेक्षक अर्जुन मोढ़वाडिया विधानसभा चुनाव को लेकर महिदपुर पहुँचे

महिदपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मोढ़वाडिया महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए स्थानीय राजपूत बोर्डिंग महिदपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुँचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मोढ़वाडिया का ब्लॉक अध्यक्ष गजराजसिंह पवार, झारड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमसिंह सिसौदिया, महिदपुर रोड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने साफा बांधकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल का भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान पीसीसी सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी, प्रतापसिंह गुर, जितेंद्र मंडोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश जैन बोस, जिला कांग्रेस कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़, प्रदेश पुजारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, पिछड़ा वर्ग जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत, जिला अजा विभाग अध्यक्ष कैलाश बगाना, रामेश्वर आंजना, हीरालाल आंजना, अनिल आंचलिया, अशोक नवलखा, महेंद्रसिंह चौहान, कुलदीप देवड़ा सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण ने भी स्वागत किया।


श्री मोढ़वाडिया ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि जिसे भी कांग्रेस पार्टी टिकट दें, वह हमारा उम्मीदवार होगा और हमारा उम्मीदवार हाथ का पंजा होगा। जो भी मंच पर उम्मीदवार बैठे हैं उन सबकी जिम्मेदारी है कि हमें गांव-गांव पहुंचकर जनता को भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों को बताना है एवं 18 माह की हमारी कमलनाथ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार करना है। हर नेता और हर कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने अपने पोलिंग के साथ 5-5 पोलिंग की ओर जिम्मेदारी लें। जो भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार हो उसको जिताने के लिए आज से ही इस कार्य को करने में लग जाए। आने वाले समय में महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी उम्मीदवार को विजय बनाएं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भारत शर्मा ने किया। कांग्रेस पार्टी के सभी दावेदार नेताओं ने भी अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की तथा अलग-अलग प्रतिनिधि मण्डल के रुप में मुलाकात कर चर्चा की। अन्त में आभार धनसिंह बापू ने माना।

Share:

Next Post

जिले की माँग को लेकर नागदा रहा पूर्णत: बंद

Thu Jun 1 , 2023
बंद को मिला 17 व्यापारी संगठनों ने समर्थन नागदा। नागदा को जिला बनाने की मांग को लेकर गैर राजनैतिक रूप से एक दिन के नागदा बंद का आव्हान जिला बनाओ समिति के संयोजक बसंत मालपानी द्वारा किया गया। जिले की इस माँग के समर्थन में पूरा शहर बंद रहा। सुबह से ही बसंत मालपानी और […]