जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News) मध्‍यप्रदेश

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बोवड़े ने किया “ज्‍यूडिशियल एण्ड कोट्र्स आफ मध्यप्रदेश पुस्तक” का विमोचन

जबलपुर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के द्वारा मध्यप्रदेश के न्यायालयों एवं न्यायिक इतिहास पर प्रकाशित पुस्तक ज्यूडिशियल हिस्ट्री एण्ड कोट्र्स आफ मध्यप्रदेश का आनलाइन विमोचन गुरुवार 27 अगस्त को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। इस पुस्तक का विमोचन न्यायालय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोवड़े  द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी में किया गया।
   कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर एवं न्यायमूर्ति हेमन्त गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री अजय कुमार मित्तल, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रविशंकर झा, आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधिपति संजय यादव एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की तीनों पीठों के न्यायाधिपति भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने विशेष रूप से इस पुस्तक को मूर्त रूप देने में सकारात्मक भूमिक निभाने वाले प्रोफेसर्स, उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतियों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रुप से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का आभार प्रकट किया।
यह पुस्तक मध्यप्रदेश की धरा पर वैदिक काल से लेकर मुगल शासन, अंग्रेजी हूकूमत, मराठा, साम्राज्य, जनजातीय व्यवस्था एवं स्वतंत्रता पश्चात की न्यायिक प्रणाली को समाविष्ट करने वाली विश्वसनीय एवं गुणात्मक जानकारी का संकलन है जो न्याय जगत से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए ज्ञान का स्तरीय स्रोत साबित होगी। यह पुस्तक मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आईएलआर सेक्शन पर विक्रय हेतु उपलब्ध है।
Share:

Next Post

केजरीवाल सरकार ने सुविधाओं की जगह विज्ञापन पर बहाए करोड़ों रुपये : आदेश गुप्ता

Fri Aug 28 , 2020
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं के बजाए विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है। गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में जहां राज्य सरकारों के सामने सीमित बजट में ज्यादा सुविधाएं देने की चुनौती थी। वहीं इस दौर में […]