भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में निगरानी बदमाश ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • दोहरे हत्याकांड के आरोपी बंटी साहू की मां पर लगाए प्रताडऩा के आरोप

भोपाल। हनुमानगंज थाना इलाके में बीती रात एक निगरानी बदमाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके खिलाफ जुआ एक्ट,हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध दर्ज थे। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने दर्दांत अपराधी और दोहरे हत्याकांड के आरोपी बंटी साहू की मां व एक व्यापारी पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।
एएसआई मोहन सिंह सेंगर के अनुसार रिंकू खटीक पिता जसवंत खटीक (35)निवासी न्यू कबाडख़ाना रेलवे के सफाई ठेके लेता था। जुआ संचालन में भी उसका नाम प्रख्यात था। बीती रात करीब 11 बजे उसने घर में कोई संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसके छोटे भाई ने बेहोशी की हालत में देख तत्काल उसे अस्पाल पहुंचाया था। जहां डाक्टरों ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट दिया है। जिसमें उसने बदमाश बंटी साहू की मां तथा बस स्टैंड के प्यापारी बनी सरदार पर प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। दोनों उधारी की रकम चुकाने उसे प्रताडि़त कर रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। जिसकी की हैंड राइटिंग जांच कराई जाएगी। उल्लेखनी है कि बंटी ने करीब चार साल पहले रेलवे के ठेके लेने की रंजिश में स्टेशन बजरिया इलाके में शूटर साथियों के साथ दो लोगों की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से ही वह जेल में बंद है। बंटी फिलहाल जबलपुर जेल में सजा काट रहा है।

फेसबुक पर की मार्मिक पोस्ट
रिंकू एक राजनेतिक पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता भी हुआ करता था। उसकी मौत की खबर से बाद परिजनों और परिचितों ने अलग-अलग पोस्टम के माध्यम से फेसबुक पर संवेदनाएं व्यक्ति की हैं। मौत की खबर के बाद से ही रिंकू के घर के बाहर परिजनों और परिचितों का भारी जमावड़ा रहा। पोस्टमार्टम के समय भी उसके करीबी बड़ी संख्या में मरचुरी रूम के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मौजूद रहे।

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा
पांच नंबर स्टॉप हनुमानमंदिर के सामने बीते 27 सितंबर को एक्टिवा सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। 108 ने उसे जेबी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। परिजनों ने उसे बंसल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न हीं हुआ तो मंगलवार को उसे हमीदिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां बीती रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल युवक के सिर में गंभीर चोटे आई थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एसआई प्रकाश अलावा के अनुसार 26 वर्षीय महेश पाटिल पिता सीताराम पाटिल निवासी पंचशील नगर निजी कार्य करता था। 27 सितंबर की रात वह भीम नगर से एक्टिवा पर सवार होकर पांच नंबर की ओर आ रहा था। रास्ते में उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद से उसका उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा था। इलाज के दौरान बीती रात हमीदिया अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरु कर दी है। सीसीटीवी कैमरों में टक्कर मारने वाले वाहन को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

Share:

Next Post

भोपाल से आगरा भागने की फिराक में दबोचा गया जालसाज लुटेरा राजू

Thu Oct 1 , 2020
क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार, फायनेंस गाडिय़ों की हेरफेर की जानकारी भी मिली भोपाल। मध्यप्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में लूटपाट और धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को पुलिस टीम ने उस […]