मनोरंजन

Sushant Singh Rajput की बहन प्रियंका सिंह ने किया दावा, बोलीं- रिया ने मेरे भाई की जिंदगी…


डेस्क। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को यह दुनिया छोड़े करीब दो साल हो गए हैं। मगर उनकी मौत की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। शुरुआत में यह दावा किया गया था कि अभिनेता ने आत्महत्या की है। मगर, इसके बाद अचानक उनकी मौत की वजह पर सवाल उठने लगे। परिवार ने भी जांच की मांग की और जांच अभी तक जारी है।

अभिनेता की मौत आखिर कैसे हुई इस बारे में अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। लेकिन, आए दिन उनके परिवार की तरफ से नए-नए खुलासे होते रहते हैं। अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने दावा किया है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की। इसके अलावा उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अब हाल ही में उनकी बहन प्रियंका सिंह ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कई हैरान कर देने वाली बातें कही हैं। उनका दावा है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की। प्रियंका का कहना है कि जब वह उस कमरे में गईं जहां सुशांत की मौत हुई, तभी वह समझ गई थीं कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की है। प्रियंका ने कहा, ‘भाई की मौत के बाद जब मैंने पहली बार उसका कमरा, पंखा और बेड की हाइट देखी, तभी समझ गई थी कि उसने आत्महत्या नहीं की है।


उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को अच्छी तरह से जानती हैं, वह सुसाइड कर ही नहीं सकता था। साथ ही यह भी कहा कि वह खुद एक क्रिमिनल वकील हैं और जैसे ही उन्होंने अपने भाई का कमरा, पंखा और बेड की हाइट देखी, वो समझ गईं कि इतनी हाइट से सुसाइड हो ही नहीं सकता है। प्रियंका ने कहा, ‘मैंने खुद दहेज हत्या और अन्य तरह की क्रिमिनल हत्या वाली बॉडी देखी हैं। ऐसे केस में मृतक की आंखें और जीभ बाहर निकल आती हैं, लेकिन सुशांत के साथ ऐसा नहीं था। सुशांत की डेड बॉडी देखकर शंका हुई थी।’ प्रियंका सिंह ने यह भी आरोप लगाए हैं कि सुशांत की मौत के बाद उसके भाई के घर को बदल दिया गया था।

प्रियंका ने आगे कहा, ‘वर्ष 2019 में जब से रिया चक्रवर्ती सुशांत की जिंदगी में आई, तभी से उनका जीवन बर्बाद होने लगा।’ प्रियंका ने आगे कहा, ‘इसे लेकर पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच अनबन हुई थी। छह दिन के अंदर यह सब घट गया।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि किसी ने मकसद के साथ रिया को सुशांत की जिंदगी में भेजा? इस पर वह बोलीं, ‘जी, बिल्कुल।’

Share:

Next Post

इंदौर के 13 व्यापारियों से साढ़े तीन करोड़ का माल खरीदकर धामनोद में रातोरात मॉल खाली कर गए ठग

Fri Jul 15 , 2022
व्यापारियों को विश्वास में लेकर माल उधारी में लेकर हो गए रफूचक्कर, व्यापारियों ने करवाई एफआईआर इंदौर।  पहले तो ठगों ने धामनोद (Dhamnod) में एक मॉल (goods) खोला और वहां 11 महीने का सामान खरीदने पर एक माह का सामान मुफ्त देने का ऑफर (offers) भी दिया। मॉल में बेचे जाने वाले सामान की खरीदारी […]