जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है शकरकंद, मिलेंगें हैरान कर देने वालें फायदें

शकरकंद (Sweet potato) बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर रूट वेजिटेबल है। यह दुनिया में लगभग हर जगह पाया जाता है। शकरकंद कई आकार में उगते हैं और शकरकंद के कई रंग भी होते हैं। आमतौर पर कच्चा शकरकंद (Sweet Potatoes ) लाल होता है। लेकिन सफेद, ऑरेंज और पर्पल कलर में भी शकरकंद पाया जाता है। लोग इसे उबाल कर खाते हैं या अन्य तरह से भी बनाकर खाते हैं। शकरकंद में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक 200 ग्राम शकरकंद में 180 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। शकरकंद में 4 ग्राम प्रोटीन, 6।6 ग्राम फाइबर और 41.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, मैंग्नीज, पोटैशियम, कॉपर, नियासिन इत्यादि भी पाए जाते हैं। सर्दियों में जिस बदलाव से शरीर को गुजरना पड़ता है, उसमें शकरकंद का सेवन एकदम फिट है। शकरकंद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। शकरकंद खाने के ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

शकरकंद के फायदे
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (glycemic index) बहुत कम होता है।यानी इसमें मौजूद तत्व खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देते। दूसरी ओर एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) के कारण शकरकंद का सेवन शुगर को जल्दी अवशोषण करने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज (diabetes) के मरीज भी इसे खा सकते हैं।

बीपी होता है कम
शकरकंद में पोटैशियम की मात्रा भी होती है, इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर से बचाने में मदद कर सकती है। शंकरकंद खाने से दिल की बीमारियां दूर हो सकती हैं। शकरकंद शरीर से बैड कोलेस्टॉल को कम करता है।



डाइजेशन के लिए बेहतर
हम सब जानते हैं कि शकरकंद काफी हैवी डाइट है। यह इसलिए क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा फाइबर की मात्रा होती है। फाइबर के कारण शकरकंद डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system) को दुरुस्त रखता है। साथ ही सुबह में इसे खाने से भूख का अहसास कम होता है। इसलिए शकरकंद वजन कम करने में भी फायदेमंद है। शकरकंद कब्ज से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में अगर आपको पेट की किसी तरह की परेशान है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी सही रहती है
शकरकंद में विटामिन ए(Vitamin A) की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। शकरकंद में बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो विटामिन ए में बदल जाता है। इसलिए यह आंखों की हेल्थ के लिए बेहतर डाइट है। सर्दियों में शकरकंद खूब मिलती है। इससे आपके आंखों की रोशनी अच्छी रहती है।

इम्युनिटी बूस्ट करती है शककंद
शकरकंद में विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में होता है। सर्दियों में सर्दी-खांसी के साथ ही अन्य वायरल संक्रमणों की चपेट में आने का जोखिम अधिक हो जाता है। विटामिन-सी आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन(Iron) की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण इम्युनिटी बूस्ट होती है। शकरकंद में कैंसर से लड़ने की भी क्षमता होती है।

नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

ऐसा लगता है महाराष्ट्र में ड्रग्स कारोबार के 'मास्टरमाइंड' हैं फडणवीस : नवाब मलिक

Mon Nov 1 , 2021
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र (Maharashtra) में अवैध ड्रग्स व्यापार (Drug trade) के मास्टरमाइंड (Mastermind) प्रतीत होते हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने एक कथित ड्रग […]