खेल

T20 वर्ल्ड कपः श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया, सुपर 12 राउंड में किया क्वालिफाई

दुबई। टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के 8वें मैच (Sri Lanka vs Ireland) में श्रीलंका ने आयरलैंड को 70 रन से हराकर ग्रुप ए में टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। इसके साथ ही उसने सुपर 12 राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सुपर 12 राउंड का आगाज 23 अक्टूबर से होना वाला है। आयरलैंड की टीम 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.3 ओवरों में ही महज 101 रन पर ऑलआउट हो गई। आयरलैंड की ओर से एंडी बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनके अलावा कर्टिस कैंफर ने भी 24 रन बनाये। बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रीलंका की ओर से महेश दीक्षना ने 3 और लाहिरू कुमारा ने 2 विकेट लेकर आयरलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 12 रन दिए।


इससे पहले आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। वैसे शुरुआत में श्रीलंका को बड़ा झटका लगा, जब 8 रनों के स्कोर पर उसके 2 बल्लेबाज पैवेलियन लौट गये। लेकिन इसके बाद हसरंंगा और निसानका ने तीसरे विकेट के लिए 123 रन की पार्टनरशिप निभाई टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। निसानका ने 47 गेंद पर 61 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का भी शामिल है। इसके अलावा हसरंगा ने 47 गेंद पर 71 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में हसरंगा ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। आयरलैंड की ओर से जोशुआ लिटिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

Share:

Next Post

ईपीएफओ ने अगस्त महीने में 14.81 लाख नए सदस्य जोड़े

Thu Oct 21 , 2021
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) के साथ अगस्त महीने में शुद्ध रूप से 14.81 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2021-22 के पहले पांच महीनों के लिए […]