बड़ी खबर

तजिंदर बग्गा आज दोपहर 3 बजे केजरीवाल के घर के आगे फिर करेंगे प्रदर्शन


नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा आज दोपहर 3 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सिखों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। शुक्रवार को बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक दिल्ली से लेकर हरियाणा और पंजाब तक हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा।

बग्गा को शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने राज्य में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद बग्गा को पंजाब ले जाते समय हरियाणा में रोक दिया गया और दिल्ली पुलिस उन्हें वापस दिल्ली ले आई थी।

दिल्ली की एक अदालत द्वारा रिहाई के बाद तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस द्वारा उनकी हिरासत को अवैध करार दिया और कहा कि वह तब तक लड़ते रहेंगे जब तक कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणियों के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल माफी नहीं मांगते।

बग्गा ने कहा कि जो लोग मानते हैं कि वे पुलिस की मदद से कुछ भी कर सकते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि एक भाजपा कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा। मैं हरियाणा और दिल्ली पुलिस और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और लोग संबंधितों को दंडित किया जाएगा।


पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद बग्गा शुक्रवार देर रात को दिल्ली में अपने घर पहुंचे। इसके बाद बग्गा के परिवार के सदस्यों को दिल्ली में उनके घर लौटने पर जश्न मनाया।

बग्गा के पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद मोहाली के रास्ते में हरियाणा पुलिस की टीम द्वारा उन्हें रोक दिया गया। हरियाणा पुलिस ने बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और उन्हें राजमार्ग से हटाकर कुरुक्षेत्र के एक थाने तक ले गई थी।

हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर कार्रवाई की, जो अपहरण की शिकायत के आधार पर सर्च वारंट के लिए अदालत पहुंची थी। सर्च वारंट हाथ में लेकर दिल्ली पुलिस की एक टीम कुरुक्षेत्र पहुंची और बग्गा को छुड़ाकर वापस दिल्ली ले आई।

बता दें कि, इस महीने की शुरुआत में पंजाब पुलिस ने बग्गा के खिलाफ भड़काऊ बयान देने, धार्मिक दुश्मनी को बढ़ावा देने और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर उनकी टिप्पणियों को लेकर आपराधिक धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।

Share:

Next Post

लाइसेंस शर्तों के विपरीत आधा घंटा पहले बार बंद करवाने का फरमान

Sat May 7 , 2022
आबकारी विभाग ने साढ़े 11 बजे तक की अनुमति दी, पुलिस ने 11 बजे का समय निर्धारित, दूसरी तरफ देर रात तक गतिविधियां शुरू करवाने की पहल भी इंदौर। एक तरफ स्टार्टअप पॉलिसी की लॉन्चिंग और उनकी मांग पर देर रात तक शहर में रेस्टोरेंट, होटल सहित अन्य गतिविधियों को शुरू करने की पहल की […]