जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

मानसून सीजन में सेहत का रखें विशेष ख्‍याल, जानें किन चीजों का सेवन सेहत को देगा नुकसान

बारिश के सीजन में कई ऐसे सब्जियां होती है जिनको खाने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको इस आर्टिकल में इन्हीं कुछ सब्जियों के बारे में बताने वाले है। इस मौसम में लोग सर्दी, जुकाम और फ्लू का जल्दी शिकार होते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, बरसात के मौसम (rainy season) में लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में खाने की कुछ चीजें एवॉइड करें तो बेहतर होगा। आइए जानते हैं बारिश में बीमारियों से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए।

तली-भुनी चीजें-
बारिश के मौसम में तला-भुना(fried) खाने से बचें। इस तरह का भोजन शरीर में प्रवेश करके पित्त बढ़ाता है। दूसरा, इस मौसम में लोगों का डायजेशन (Digestion) भी काफी स्लो हो जाता है। इसलिए उन्हें पकौड़े, समोसे या तली हुई चीजों से भी बचना चाहिए जो डायरिया और इनडायजेशन की दिक्कत बढ़ा सकती हैं।

स्ट्रीट फूड-
मॉनसून का सीजन कई जल जनित बीमारियों का घर है। इसमें डेंगू और वायरल जैसी बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, बारिश के मौसम में कभी भी खुले में रखे फल या किसी अन्य खाने की चीजें आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए हमें बाहर मिलने वाले स्ट्रीट फूड से भी बचना चाहिए।



पालक या बथुआ-
बरसात में पालक(spinach) , मेथी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए। इसके पीछे छिपे वैज्ञानिक कारण की मानें तो बरसात में बैक्टीरिया (bacteria) और फंगस इंफेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। पत्तेदार सब्जियों के बीच कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं। इनका सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए इस मौसम में इन सब्जियों से परहेज करें।

मशरूम-
डॉक्टर्स बताते हैं कि बरसात के मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। सीधे जमीन में उगने वाली मशरूम (Mushrooms) में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है।

दही-
बरसात के मौसम में दही जैसे डेयरी प्रोडक्ट (dairy products) का नियमित इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बारिश में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया हो सकती हैं, जो मॉनसून में काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इन्हें खाने से आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है। दही में भी बैक्टीरिया होती है, लिहाजा बारिश में सेवन कम करना चाहिए।

फिश-
मॉनसून मछली (monsoon fish) या फिर अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है। यही वजह है कि इस मौसम में मछली खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में पानी प्रदूषित होने से मछलियों के ऊपर गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में इन मछलियों का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

रेड मीट-
बारिश के मौसम में हमारी पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है, इसलिए ज्यादा भारी भोजन पचने में मुश्किल होती है। ऐसे में इस मौसम में नॉनवेज खाने से बचें। ऐसे में ज्यादा चर्बी वाला या रेड मीट खाने से भी बचना चाहिए।

सलाद-
आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी कि सेहत के लिए फायदेमंद कहे जाने वाले सलाद को भी इस मौसम में क्यों नहीं खाना चाहिए। दरअसल, सलाद ही नहीं बारिश के मौसम में कोई भी चीज कच्ची खाने से बचें। इसके अलावा कटे हुए रखे फल और सब्जियों (fruits and vegetables) का भी सेवन न करें क्योंकि इनमें भी कीड़े होने का खतरा रहता है।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी समस्‍या या सवाल हो तो सबसे पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

साइबर अपराधियों से निपटने को इस राज्य की पुलिस ने Google से मिलाया हाथ, जानिए क्या हुआ है समझौता

Sat Sep 11 , 2021
डेस्क: साइबर अपराधों और अपराधियों से निपटने को अब पुलिस ने इधर-उधर महीनों भटकने के बजाए सीधे ‘Google’ (गूगल) से ही हाथ मिला लिया है. अमूमन साइबर अपराधों के मामले में किसी भी राज्य की पुलिस तकनीकी रूप से इसी पायदान पर साइबर अपराधियों से पिछड़ जाती थी. पुलिस की इसी कमजोरी का फायदा अब […]