img-fluid

तमिलनाडु : ‘विजय’ युग का आगाज, आज शपथ लेंगे TVK प्रमुख; 13 मई को बहुमत परीक्षण

May 10, 2026

चेन्नई। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के अनुसार जानकारी दी है कि शासन और कानून-व्यवस्था पर अपनी सीधी पकड़ बनाए रखने के लिए विजय ने (Vijay) गृह, पुलिस और लोक प्रशासन जैसे सबसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखने का निर्णय लिया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। द्रविड़ राजनीति (Dravidian Politics) के पारंपरिक गढ़ों को चुनौती देकर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचे विजय की पहली कैबिनेट में अनुभव और युवा जोश का अनूठा संतुलन देखने को मिलेगा।


  • मिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार कर लिया है। राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    सरकार गठन के पहले चरण में विजय के साथ नौ मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। कैबिनेट की संभावित सूची में वरिष्ठ नेता केए सेंगोट्टयन को लोक निर्माण विभाग और एन आनंद को नगर प्रशासन की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऊर्जा क्षेत्र की कमान सीटीआर. निर्मल कुमार को मिलने की उम्मीद है, जबकि खेल विकास विभाग आधव अर्जुना को सौंपा जा सकता है। आदि द्रविड़ कल्याण के लिए राज मोहन और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए वीएनएस मुस्तफा के नामों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा, शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए पी वेंकटरमणन को स्कूल शिक्षा और अरुण राज को वाणिज्यिक कर एवं पंजीकरण विभाग सौंपा जा सकता है। विधानसभा चुनाव के बाद टीवीके को समर्थन देने वाली कांग्रेस पार्टी को भी मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलेगा। खबर है कि कांग्रेस नेता राजेश कुमार और विश्वनाथन को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है।

    विजय के आवास पर पहुंचे सेंगोट्टयन
    चेन्नई में टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय के आवास पर नवनिर्वाचित विधायक केए सेंगोट्टयन पहुंचे हैं। सेंगोट्टयन उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो विजय की नई कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं, ऐसे में इस बैठक को सरकार के आगामी स्वरूप और मंत्रिमंडल के गठन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Share:

  • शिंदे की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे PM मोदी....भरे मंच पर पूछा हेलीकॉप्टर हादसे का हाल

    Sun May 10 , 2026
    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) की सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। यह तब हुआ जब हाल ही में एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा था। शनिवार को जब पश्चिम बंगाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved