विदेश

Tanzania: बाढ़ से एक अप्रैल से अब तक 58 लोगों की मौत, एक लाख से अधिक लोग प्रभावित

दोदोमा (Dodoma)। अफ्रीकी देश (African country) तनजानिया (Tanzania) में बाढ़ (Flood) से अब तक 58 लोगों (58 people) की मौत हो गई है। तनजानिया सरकार ने रविवार देर रात इसकी पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तनजानिया (Tanzania) में अप्रैल में बारिश (Rain) चरम पर होती है और इस साल अल-नीनो के कारण बारिश और अधिक बढ़ गई है। गौरतलब है कि देश में पिछले सप्ताह बाढ़ आई थी, जिसमें अब तक 58 लोगों ने दम तोड़ दिया है।


14 बांध बनाने की योजना
तनजानिया सरकार के प्रवक्ता मोभरे मतिनी ने बताया कि एक अप्रैल से 14 अप्रैल तक भारी बारिश के कारण 58 मौतें हुईं हैं। उन्होंने बताया कि देश का तटीय क्षेत्र बाढ़ के कारण सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ। तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के अधिक गंभीर प्रभाव देखे गए। तटीय इलाकों में अब तक 11 लोग जान गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो और भविष्य में बाढ़ को रोकने के लिए 14 बांध बनाने की योजना है।

1,26,831 लोग बाढ़ से प्रभावित
मतिनी ने बताया कि देश में बाढ़ के कारण करीब 1,26,831 लोग प्रभावित हुए हैं। देश की आर्थिक राजधानी दार-एस-सलाम से लगभग 200 किमी पश्चिम में स्थित मोरोगोरो क्षेत्र में 75,000 से अधिक खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित लोगों को भोजन सहित अन्य आवश्यक चीजों का वितरण किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार को देश के उत्तरी इलाके में एक स्कूल बस बाढ़ग्रस्त खाई में गिर गई थी। हादसे में आठ स्कूली बच्चे डूब गए थे। बचाव अभियान में एक स्वयंसेवक की भी मौत हो गई थी। गौरतलब है कि चार महीने पहले उत्तरी तंजानिया में विनाशकारी भूस्खलन के कारण भी बाढ़ आई थी। इस बाढ़ में दौरान करीब 63 लोगों की मौत हो गई थी।

केन्या में भी बाढ़ से 13 लोगों की मौत
बता दें, तनजानिया के पड़ोसी देश केन्या भी मौसम की मार झेल रहा है। केन्या में बाढ़ के कारण 13 लोगों की मौत हो गई है। केन्या में बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से हटने का अनुरोध कर रही है।

Share:

Next Post

दिल्ली में स्टार प्रचारकों की सुरक्षा की कमान स्वाट कमांडो के जिम्‍मे, नेताओं की सेफ्टी के कड़े इंतजाम

Tue Apr 16 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi)। दिल्ली में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections in Delhi)के दौरान स्टार प्रचारकों (star campaigners)की सुरक्षा की कमान दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell)के ‘स्वाट कमांडो’ (SWAT Commandos) दस्ते के जिम्मे होगी। इस दौरान स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के दस्ते का घेरा भी रखा जाएगा। कोई भी […]