img-fluid

चुनाव परिणाम से पहले टाटा-अंबानी को बड़ा नुकसान, डूबे 1.33 लाख करोड़

June 02, 2024

नई दिल्ली: चुनाव परिणाम आने में 48 घंटे से भी कम वक्त बचा है. उससे पहले देश की दो सबसे बड़ी कंपनियों को मोटा नुकसान हो चुका है. जी हां, यहां बात मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस की हो रही है. पिछले हफ्ते दोनों ही कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. जिसकी वजह से दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखी गई.


  • वैसे देश की टॉप 10 कंपनियों में ये 8 कंपनियों के मार्केट कैव में 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखी गई. लेकिन 1.33 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को ही हुआ. इसके विपरीत देश के दो सबसे बड़े लेंडर्स एचडीएफसी बैंक और एसबीआई बैंक के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है. दोनों मिलकर अपने-अपने मार्केट कैप में 12 हजार करोड़ रुपए ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. जिसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी एचडीएफसी बैंक की रही.

    पिछले हफ्ते बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,449 अंक या 1.92 फीसदी टूटा था. शुक्रवार को यह 75.71 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 73,961.31 पर बंद हुआ, जिससे पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया. अब सभी की नजरें 3 और 4 जून को होंगी. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. जिसका असर शेयर बाजार में किस तरह का देखने को मिलेगा, वो काफी अहम होगा.

    Share:

  • वह दिन दूर नहीं... रेगिस्तान बन जाएगी दिल्ली, जानें जज साहब ने क्यों कही ये बड़ी बात

    Sun Jun 2 , 2024
    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय भीषण गर्मी से तप रही है. दिल्ली में तापमान 50 के पार पहुंच चुका है. इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने तपती गर्मी को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यदि वर्तमान पीढ़ी दिल्ली में पेड़ों की कटाई के प्रति उदासीन दृष्टिकोण रखती है, तो […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved