आचंलिक

त्याग की प्रतिमूर्ति है शिक्षक… नपा ने 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान, बीसीआई में स्मार्ट क्लास शुरू

नागदा। जो विद्यार्थी शिक्षक का सम्मान करते है वह शिक्षक का व्यक्तिगत सम्मान नहीं अपितु उनके त्याग का, उनके द्वारा आपको समर्पित किए गए समय का सम्मान है। यह बात मूर्तिपूजक जैन साध्वी तत्वलताश्रीजी ने सोमवार को शिक्षक दिवस पर शासकीय कन्या उमावि परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों के त्याग की व्याख्या करते हुए कही। साध्वी कुसुमलताश्रीजी ने कहा जिस विद्यार्थी ने मोबाइल फोन का उपयोग पढ़ाई के कार्य में किया है उनका भविष्य तो उज्जवल बना है, इसके विपरीत जिस विद्यार्थी ने पढ़ाई के नाम पर मोबाईल का दुरुपयोग किया उस विद्यार्थी स्वयं ने अपने जीवन का नाश कर लिया है। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति अध्यापिका रेखा उपाध्याय ने दी। स्वागत उद्बोधन अध्यापक अशोक कुमार शर्मा ने दिया। अध्यक्षीय भाषण मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ अध्यक्ष हेमंत कांकरिया ने दिया। समारोह का साध्वीवृंद के साथ राजेश धाकड़ ने भी संबोधित किया। संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. विपिन वागरेचा ने किया। आभार विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र कुमार दवे ने माना।



बीसीआई में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन
बीसीआई स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी के साथ स्कूल में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन भी किया गया। प्राचार्या सुरेंद्रसिंह चौहान ने बताया मुख्य अतिथि असंगठित कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत थे। विशिष्ट अतिथि स्नेह के संस्थापक पंकज मारू, विशेष अतिथि संस्था महाप्रबंधक अशोक शर्मा, सदस्य राजेंद्र मालपानी, मोतीसिंह शेखावत थे। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं व संस्था के पूर्व विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया। पश्चात अतिथियों ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। शेखावत ने स्मार्ट क्लास को समय की मांग बताया तथा शिक्षकों से छात्रहित में कार्यशील रहने का आव्हान किया। संचालन डीसी सविता ने किया। आभार मारग्रेट जोसेफ ने माना। वहीं नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नपा ने 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि असंगठित कामगार बोर्ड के अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, नपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेश धाकड़, रामसिंह शेखावत, सज्जनसिंह शेखावत थे।

Share:

Next Post

जिसे शिक्षक का ज्ञान नहीं मिलता,उसका जीवन अंधकार में रहता है: शर्मा

Tue Sep 6 , 2022
विदिशा। नगरपालिका द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी भूतपूर्व शिक्षकों का सम्मान नपा बस स्टैंड सभागार में लोकसभा सांसद रमाकांत भार्गव ने कहा कि शिक्षक हमारे लिए सदैव पूजनीय हैं उनका सम्मान ही हमारा सम्मान है एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश शर्मा कहा की शिक्षक हमारे जीवन के आधार स्तंभ होते है […]