img-fluid

टीम इंडिया फिर से नंबर वन, अंग्रेजों को पछाड़कर आईसीसी रैंकिंग में किया टॉप

September 22, 2026

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन बन गई है। पिछले ही दिनों उससे ये कुर्सी इंग्लैंड ने छीन ली थी, लेकिन अंग्रेजों की बादशाहत कुछ ही दिन की रही और फिर से भारत ने यहां पर अपनी धमक बना ली है। भारत ने जापान को एक टी20 इंटरनेशनल मैच में हराकर अपनी गई हुई कुर्सी फिर से हासिल की। हालांकि भारत और इंग्लैंड की रेटिंग अभी बराबर की है।

आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया फिर से नंबर वन बन गई है। उसकी रेटिंग 269 की है। उसे एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं इंग्लैंड की टीम एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर चली गई है। दोनों टीमों की रेटिंग अभी 269 की है, लेकिन अगर दशमलव तक के अंकों की गिनती की जाए तो भारतीय टीम इंग्लैंड से आगे है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर इस कुर्सी को ​हथियाया था, लेकिन अब उसे नीचे जाना पड़ा है।


  • भारत ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान को एक बेहद रोचक मुकाबले में दो रन के मामूली अंतर से हराकर फिर से अपनी गई हुई कुर्सी वापस पा ली है। बारिश के कारण टी20 मुकाबला केवल पांच ही ओवर का हुआ। इसमें पहले बैटिंग करते हुए भारत ने चार ओवर में 32 रन बनाए थे। इसके बाद जब जापान की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो 5 ओवर में तीन विकेट पर केवल 30 ही रन बना सकी और भारत ने दो रन से मैच जीत लिया।

    टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड से ज्यादा रेटिंग भी हासिल कर काफी आगे निकल सकती है। दरअसल इंग्लैंड की टीम अब सीधे नवंबर में ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी, लेकिन टीम इंडिया कुछ ही दिन के बाद एशियन गेम्स में खेलती हुई नजर आएगी। एशियन गेम्स में टीम इंडिया 28 सितंबर को मैदान में उतरेगी और उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। अभी ये साफ नहीं है कि भारत का मुकाबला किससे होगा। भारत की महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है अब पुरुष टीम से भी यही उम्मीद है।

    Share:

  • मलयेशिया: भारतीय उच्चायोग ने जारी की एडवाइजरी? वीजा-फ्री एंट्री को लेकर लोगों को चेताया

    Tue Sep 22 , 2026
    कुआलालंपुर। भारत ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे मलयेशिया की 30 दिनों की ‘वीजा-फ्री’ प्रवेश सुविधा का इस्तेमाल नौकरी खोजने के लिए न करें। कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक परामर्श जारी कर कहा कि ऐसे भारतीय नागरिकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved