देहरादून । चमोली आपदा पर वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के निदेशक कालाचंद साईं ने सोमवार को कहा है कि अभी तक जानकारी के मुताबिक उस क्षेत्र में ग्लेशियर लेक नहीं है। आपदा के कारणों के अध्ययन के लिए इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक जोशीमठ पहुंच गए हैं।
साईं ने कहा कि हर ग्लेशियर (Glacier) नहीं टूटता। स्पेशल टाइप का ग्लेशियर यानी सार्स ग्लेशियर के टूटने की संभावना अधिक रहती है। उन्होंने कहा कि अभी तक की स्टडी में यह साफ हो चुका है कि उत्तराखंड के इस रीजन में ऐसे ग्लेशियर मौजूद नहीं है। साल 2013 की आपदा की वजह केदार घाटी में बादल फटना और चोराबारी झील का टूटना थी। चमोली आपदा और उस आपदा से काफी अलग है।
उन्होंने कहा कि ग्लेशियर (Glacier) उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शून्य तापमान में होते हैं। अगर ग्लेशियर से बनी लेक से पानी नीचे आता है तो उसका बहाव बहुत तेज होगा। उसके बहाव में आने वाली हर चीज बह जाएगी। ऐसी आपदायें रात में होती हैं तो उससे काफी नुकसान होता है। केदार घाटी में प्राकृतिक आपदा रात को हुई थी। इस वजह से लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। एजेंसी
दोस्तों आज का दिन मंगलवार(Tuesday) है जो एक पावन दिन है । आज का दिन आपके लिए शुभ और मंगलमय हो इसकी हम कामना करतें हैं , अगर आज के दिन आप कोई शुभ कार्य (good work)करने का सोंच रहें हैं तो हम आपकों बताएंगें की आज शुभ कार्य करने के लिए शुभ मुहूर्त (auspicious […]
मुंबई। महाराष्ट्र(Maharashtra) के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले बड़े लोकलुभावन कदम में एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतों को कम करने का फैसला लिया है। फ्लोर टेस्ट में पास होने के तुरंत बाद सीएम शिंदे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र ईंधन (Maharashtra Fuel) पर मूल्य वर्धित कर […]
पटना। JDU बिहार के बाहर अपनी शक्ति को आजमाने की कोशिश में लग गया है। उसके निशाने पर बंगाल और असम दोनों हैं। JDU ने तय कर लिया है की बंगाल और असम में अपनी पूरी ताक़त झोंकेगा। असम में JDU ने 50 और बंगाल में 45 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने जिन्हें […]
पटना। बिहार में चुनाव परिणाम आने के करीब 20 घंटे बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुख्यमंत्री ने अब जाकर जनता-जर्नादन को नमन किया है। उन्होंने बुधवार देर शाम ट्वीट कर कहा, जनता मालिक है। उन्होंने कह ,एनडीए को जो बहुमत प्रदान किया है, उसके लिए जनता-जनार्दन को नमन है। उन्होंने अपने […]