बड़ी खबर राजनीति

तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, RJD बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई?

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इस बार विपक्ष पर निशाना साधने को लेकर नहीं बल्कि नोट बांटने (note sharing) को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया (social media) पर उनका एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है, जिसमें वह दिख रहे हैं कि अपने हाथ से महिलाओं को पांच-पांच सौ रुपये (five hundred rupees) दे रहे हैं।

तेजस्वी यादव गुरुवार को गोपालगंज (Gopalganj) दौरे पर थे। समर्थकों ने रास्ते भर उनका जमकर स्वागत किया। उन्होंने रास्ते में कुछ महिलओं को पांच-पांच सौ रुपए के नोट बांटे, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो राजद ने अपने आधिकारिक पेज पर भी पोस्ट किया है। वीडियो में रुपए देते समय तेजस्वी कह रहे हैं कि वे लालू प्रसाद के बेटे हैं। वहीं इस वीडियो पर जनता दल यूनाइटेड ने तीखा पलटवार किया है। जदयू प्रवक्ता ‘शर्म करो बबुआ’ कहकर निशाना साध रहा है। तो राजद का कहना है कि तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे थे।


जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी पर कसा तंज
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के पैसे बांटने वाले वीडियो पर तंज कसा। नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘पीछे से कोई कहता है कि ये लाल उन्हीं का है। जिन्होंने लिखवा ली थी उनकी जमीन बदले उसके चंद नोट के टुकड़े, आंचल में सबके डाल आया था। लालू के लाल से पूछो गरीबी का माखौल क्यों उड़ाया। वोट को नोट क्यों दिखलाया इंसानों की मजबूरी का कुछ तो लिहाज कर लो। शर्म करलो बबुआ’।

राजद ने दी सफाई
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि बाढ़ पीड़ित महिलाएं मदद के लिए तेजस्वी यादव के पास आई थीं तो तेजस्वी यादव ने उन लोगों की मदद की। इसमें गलत क्या है? बाढ़ पीड़ितों की मदद करना क्या कोई गुनाह है। चितरंजन गगन ने कहा कि जदयू के पास तो कोई विकल्प है नहीं तो उनके नेता सिर्फ बयानबाजी करेंगे।

Share:

Next Post

McDonald's से ऑर्डर किया था रोल, खाने से पहले रोल में मिली ऐसी चीज, शख्‍स के उड़े होश

Fri Sep 10 , 2021
एक शख्स ने मैकडॉनल्ड्स (MCDONALD’S) से बेकन रोल ऑर्डर किया और जब वह खाने जा रहा था, तो उसे रोल में ऐसी चीज देखने को मिली कि उसके होश उड़ गए। बेकन रोल लेकर जैसे ही वह अपने कार में जाकर बैठा और खाने से पहले रोल के भीतर देखा तो उसे बीच में सूअर […]