img-fluid

तेलंगाना : फार्मा प्लांट में भीषण विस्फोट, शिफ्ट बदलते वक्त फटा रिएक्टर; 2 की मौत, 9 झुलसे

August 22, 2026

हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के यादाद्रि भुवनगिरी (Yadadri Bhuvanagiri) जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मा कंपनी (pharma plant) की यूनिट में रिएक्टर (reactor) फट गया। हादसे के बाद लगी आग में दो कर्मचारियों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ॉ


  • शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ हादसा
    पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। हादसे के बाद पोचमपल्ली मंडल स्थित फार्मा यूनिट में आग लग गई। जिस समय रिएक्टर में विस्फोट हुआ, उस समय कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे।

    दो कर्मचारियों की मौत, नौ घायल
    एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोग 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं, जबकि सात अन्य को मामूली चोटें आई हैं।’घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    दमकल विभाग ने बुझाई आग
    हादसे के बाद फार्मा यूनिट में लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

    Share:

  • केवल नियम नहीं....पूरी नीति बदल रही सरकार... PM बोले- लागू कर रहे हैं अगली पीढ़ी के सुधार

    Sat Aug 22 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार (Government) केवल नियमों में बदलाव नहीं कर रही, बल्कि नियमों से जुड़ी पूरी नीति बदल रही है। सुधारों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक विकास (India Economic Growth) की गति बनाए रखने और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved