भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आज से गिरेगा तापमान… गुजरने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदले हवाओं के रुख के कारण राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा। इस वजह से मंगलवार से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी। उधर सोमवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 7.3 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। शहर में सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहा।


मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से हवाओ का रुख उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से वातावरण में कुछ आद्र्रता बढऩे की वजह से सुबह के समय ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा जबकि भोपाल में भी हल्का कोहरा छाने लगा है। शुक्ला के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा। उसके बाद हवा का रुख उत्तरी होने से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में सर्दी बढऩे लगेगी।

Share:

Next Post

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कार्यपालिक वन कर्मचारियों के पद नाम संशोधित किए जाएं

Tue Dec 6 , 2022
मुख्यमंत्री को वन कर्मचारी मंच ने पत्र लिखा भोपाल। मध्यप्रदेश के वन विभाग में कार्यरत 20576 कार्यपालिक वन कर्मचारी वन क्षेत्रपाल उपवन क्षेत्रपाल वनपाल वनरक्षक के पदनाम छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसार संशोधित करके नए पदनाम वन क्षेत्रपाल का रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आर एफ ओ) ओपन क्षेत्रपाल का सीनियर सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर (यस सी एफ ओ) […]