विदेश

अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ा, शंघाई के पास उड़ा अमेरिका लड़ाकू विमान

शंघाई। अमेरिका और चीन के बीच टेंशन लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों देशों ने अपने यहां एक दूसरे के दूतावास बंद कर दिए, इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच, अमेरिका के लड़ाकू विमान शंघाई के करीब जा पहुंचे। एक विमान शंघाई से 100 किमी से भी कम दूरी पर आ गया था।
दक्षिण चीन सागर पर नजर रखने वाले चीनी थिंक टैंक के अनुसार, रविवार को अमेरिकी P-8A पनडुब्बी रोधी लड़ाकू विमान और एक EP-3E टोही विमान ताइवान जलसंधि में घुस आया। इन दोनों विमानों ने झेजियांग और फुजियान तट के नजदीक उड़ान भरते नजर आए। थिंक टैंक ने ये भी कहा कि एक अमेरिकी युद्धपोत, विध्वंसक यूएसएस राफेल पेराल्टा विमान के नीचे पानी में गश्त कर रहा था। थिंक टैंक के एक ट्वीट में लिखा, “P-8A लड़ाकू विमान शंघाई से 76.5 किमी की दूरी पर आ गया। ये हाल के सालों में अब तक सबसे करीब आने वाले अमेरिकी लड़ाकू विमानों में से एक है। दूसरा लड़ाकू विमान EP-3E फुजियान के दक्षिणी तट के 106 किमी दायरे में आ गया।
चाइनीज थिंक टैंक का दावा है कि अमेरिकी विमान पिछले 12 दिनों से लगातार उड़ान भर रहे हैं। थिंक टैंक के अनुसार लगातार, यह 12वां दिन था जब अमेरिकी विमान चीन के नजदीक आए। थिंक टैंक ने सोमवार को फिर ट्वीट किया कि अमेरिकी वायुसेना का RC-135 रेकी करने के लिए ताइवान के एयरस्पेस में दाखिल हुआ। इसके बाद थिंक टैंक ने फिर ट्वीट किया कि EP-3E गुआन्गडॉन्ग के 100 किमी नजदीक आ गया।

 

Share:

Next Post

सिब्बल ने राजस्थान के राज्यपाल की भूमिका पर उठाए सवाल

Tue Jul 28 , 2020
नई दिल्ली। राजस्थान की सियासत में जारी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने राज्यपाल कलराज मिश्र की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि कलराज मिश्र बताएं कि उन्होंने संविधान की शपथ ली है या फिर भारतीय जनता पार्टी के हितों की शपथ ली है। कपिल सिब्बल ने मंगलवार को ट्वीट […]