img-fluid

विवादों में घिरी अमेरिकी आजादी की 250वीं वर्षगांठ, ट्रंप का कलाकारों पर तंज

May 31, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका (US) की आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न शुरू होने से पहले ही सियासी अखाड़ा बन गया है। नेशनल मॉल में आयोजित होने वाले ‘द ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर’ (The Great American State Fair) से कई दिग्गज संगीतकारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। कलाकारों के पीछे हटने की वजह इस कार्यक्रम का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ा होना है। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अब खुद डोनाल्ड ट्रंप इस महोत्सव की कमान संभालेंगे। आयोजकों ने शनिवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

ट्रंप का कलाकारों पर तंज
इस पूरे घटनाक्रम पर डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कलाकारों पर निशाना साधते हुए लिखा कि उन्हें परफॉर्म करने में डर लग रहा है। ट्रंप ने आगे लिखा कि वह इन थर्ड रेट कलाकारों की जगह इतिहास के सबसे महान राष्ट्रपति यानी खुद ‘डोनाल्ड जे. ट्रंप’ को मंच पर लाने की सोच रहे हैं। हालांकि इस पोस्ट से एक नया भ्रम भी पैदा हो गया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कार्यक्रम के लिए दो बार ‘वेडनेसडे’ शब्द का इस्तेमाल किया, जबकि यह मेला 25 जून से शुरू होने वाला है। व्हाइट हाउस ने तारीखों के इस अंतर पर फिलहाल कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।



  • क्या गैर-राजनीतिक है फ्रीडम 250?
    इस मेले का आयोजन फ्रीडम 250 नाम का संगठन कर रहा है। संगठन की प्रवक्ता डेनियल अल्वारेज ने बताया कि 25 जून से 10 जुलाई तक चलने वाले इस मेले में कई तरह की प्रदर्शनियां, पारिवारिक आकर्षण, फ्लाइओवर और म्यूजिकल शो होंगे। वैसे तो इस आयोजन को गैर-पक्षपाती बताया जा रहा है। लेकिन इसकी शुरुआत पिछले साल खुद ट्रंप ने की थी। वर्तमान में इसकी कमान ट्रंप प्रशासन के एक पूर्व राजनयिक के हाथों में है। यही वजह है कि ब्रेट माइकल्स, द कमोडोर्स और मार्टिना मैकब्राइड जैसे बड़े कलाकारों ने पिछले हफ्ते खुद को इस शो से अलग कर लिया।

    कुछ कलाकार अब भी डटे
    शोज से हटने वाले कलाकारों का कहना है कि उन्हें कार्यक्रम की थीम को लेकर गुमराह किया गया था। वे किसी भी राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहते। हालांकि कुछ कलाकार अब भी कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं। इनमें फ्लोरिडा, मिल्ली वैनिली के फैब मोरवन और वैनिला आइस शामिल हैं। वैनिला आइस के प्रतिनिधि ने साफ किया कि रैपर को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है।

    Share:

  • बिजली कटौती पर अपनी ही सरकार से नाराज BJP विधायक, ऊर्जा मंत्री को बताया नकारा; प्रभारी मंत्री पर भी साधा निशाना

    Sun May 31 , 2026
    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गुना विधायक पन्नालाल शाक्य (Pannalal Shakya) ने अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। बिजली संकट (Power crisis) से परेशान स्थानीय नागरिकों और किसानों के साथ विधायक बिजली कंपनी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved