आचंलिक

फरार इनामी बदमाश सद्दाम पुलिस के हत्थे चढ़ा, निकाला जुलूस

नागदा। दुष्कर्म पीडि़ता को धमकाने के मामले में पाँच महीने से फरार चल रहे कुख्यात इनामी बदमाश सद्दाम पिता यासीन शाह मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बरसते पानी में बदमाश का शहर में जुलूस निकाला। दरअसल, गत मार्च महीने में सद्दाम ने दुष्कर्म पीडि़ता को कोर्ट में बयान देेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज भी कराई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद से सद्दाम फरार चल रहा था। एसपी ने इसके ऊपर दो हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।



आरोपी की तलाश में पुलिस ने इंदौर, देवास, उज्जैन के अलावा हिमाचल प्रदेश तक में दबिश दी गई। मगर आरोपी नहीं मिला। मंगलवार को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सद्दाम एप्रोच रोड स्थित अपने घर पर है। तब ही पुलिस टीम घर पर दबिश देने पहुँची। पुलिस को देख भागने लगा। मगर पुलिस ने घेराबंदी कर सद्दाम को पकड़ लिया। घर से थाने तक पुलिस इसे जुलूस के रुप में लेकर पहुँची।

Share:

Next Post

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण हुआ

Wed Aug 17 , 2022
कायाकल्प ग्रुप ने पहली बार पानी में निकाली तिरंगा रैली नागदा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर का उत्साह हर जगह नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक व सामाजिक संस्थाओंं ने ध्वजारोहण के आयोजन किए। आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह कायाकल्प ग्रुप ने अलग तरीके से मनाते पानी में तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पहले चंबल किनारे […]