जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

दशहरे पर इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, चमक जाती है फूटी किस्मत

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आज दशहरा (Dussehra) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शस्त्र पूजन किया जाता है, तो वहीं शाम के समय रावण का दहन होगा। मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान राम (lord ram) ने रावण का वध किया था और लंका पर विजय प्राप्त की थी। आज के दिन किए जाने वाले कार्यों का फल (Fruit) शुभ होता है। ऐसे में आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है, इसके संकेत भी आपको पहले से ही मिलने लगते हैं। आज के दिन यदि आपको एक विशेष पक्षी के अलावा कुछ ऐसी चीजें दिख जाएं, तो अमूमन नहीं दिखाई देती हैं, तो समझ लीजिये आपका शुभ समय शुरू होने वाला है।

मिलते हैं ये शुभ संकेत
नीलकंठ पक्षी:
नीलकंठ पक्षी (Neelkanth bird) अमूमन दिखाई नहीं देता है। हालांकि कभी-कभी ये दिख भी जाए, तो इसका दिखना शुभ माना जाता है। वहीं यदि दशहरा के दिन ये पक्षी दिख जाए, तो समझ लें, कि आपके लिए अत्यंत शुभ संकेत है। आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। भगवान राम ने इस पक्षी को देखने के बाद ही रावण को पराजित किया था। नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव (Lord Shiva) का ही रूप माना जाता है।

जल में तैरती हुई मछली:
विजय दशमी पर जल में तैरती मछली के दर्शन को बड़ा शुभ माना गया है। अगर किसी नदी या तालाब के नजदीक से गुजरते हुए आपको पानी में तैरती मछलियां नजर आ जाएं तो समझ लीजिए आपका भाग्य चमकने (luck shines) वाला है। ये आपके जीवन से तमाम संकटों के दूर होने का संकेत है।

गिलहरी:
इस दिन गिलहरी का दिखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गिलहरी को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है। इसलिए यदि गिलहरी आपको दिखाई देती है, तो ये भी आपके जीवन में खुशहाली का संकेत है।


जरूर खायें पान:
दशहरे के दिन पान खाने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन श्रीराम भक्त हनुमान को पान चढ़ाने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। दरअसल पान को विजय का सूचक माना गया है। पान का बीड़ा शब्द का एक महत्व यह भी है इस दिन हम सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।

मंदिर जाएं:
विजय दशमी को यात्रा तिथि भी कहते हैं। अपने गांव या शहर से कहीं दूर यात्रा करते हुए भगवान के मंदिर में देव दर्शन करना भी इस दिन शुभ माना गया है। आप भगवान राम या भगवान शिव के किसी भी मंदिर में जाकर उनके दर्शन कर सकते हैं।

Share:

Next Post

दशहरे के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों पुरानी

Fri Oct 15 , 2021
पुलिस लाईन में आईजी-एसपी ने किया शस्त्र पूजन जबलपुर। अश्विन माह की शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. इस बार आज शुक्रवार को देशभर में ये पर्व मनाया जा रहा है। जबलपुर पुलिस लाईन में एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शस्त्रों का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। दौरान एएसपी व सीएसपी स्तर के […]