उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गेंदा और गुलाब की आवक… भाव तेज

  • थोक फूल मंडी में आज सुबह 70 रुपए किलो तक बिका गेंदा-गुलाब थोक में 250 रुपए किलो नीलाम हुआ

उज्जैन। एक हफ्ते पहले तक थोक मंडी में गेंदे का फूल 5 से 10 रुपए किलो तक थोक में बिक रहा था। माँग से ज्यादा आवक होने के कारण गेंदे की यह हालत थी लेकिन दीपावली के एक दिन पहले माँग बढ़ते ही गेंदा इतराने लगा और आज सुबह थोक में 60 से 70 रुपए किलो तक बिक गया। गुलाब की भी बेहद मांग होने से सुबह गुलाब 250 रुपए प्रतिकिलो के भाव में नीलाम हुआ। उल्लेखनीय है कि फूलों में अभी गेंदे का सीजन चल रहा है। उज्जैन शहर में आम दिनों में गेंदे के फूल की डिमांड 300 से 400 क्विंटल तक रहती है। इसके विपरीत 1 हजार क्विंटल से ज्यादा आवक बनी हुई थी। दीपावली पर इस फूल की विशेष डिमांड रहती है। घर के दरवाजों से लेकर वंदनवारों और भगवान तक को गेंदे के फूल अर्पित होते हैं। दीपावली के एक दिन पहले अचानक गेंदे की मांग बढऩे से फूल व्यवसायी भी खुश हैं। पुष्प व्यवसायी अभिषेक दयाल ने बताया कि आज सुबह मंडी में करीब 800 से 900 क्विंटल गेंदा थोक में बिकने आया।



मगर कुछ ही घंटों में गेंदे के भाव 80 रुपए किलो से आरंभ होकर 70 रुपए किलो तक थोक में पहुँच गए। इधर गुलाब की आवक अभी कम है तथा कल दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में इसकी डिमांड और ज्यादा रहेगी। गुलाब आज मंडी में 200 क्विंटल के करीब मंडी में आया। इस कारण आज भाव उंचे रहे और यह 250 रुपए प्रतिकिलो तक बिका। कल भी गुलाब थोक में भी महंगा बिकने की संभावना जताई जा रही है। इधर फुटकर में बाजारों में गेंदे की लडिय़ों की अधिक डिमांड है। आज यह सौ रुपए किलो तक बिक रही है। गेंदे के फूल भी रिटेल में क्वालिटी के मुताबिक 80 से 120 रुपए किलो तक बिक रहे हैं।

Share:

Next Post

दीपावली से पहले उज्जैन की हवा खराब हुई... आज सुबह गुणवत्ता स्तर 138 एक्यूआई तक पहुँचा

Sun Oct 23 , 2022
50 से कम एक्यूआई माना जाता है स्वास्थ्य के लिए बेहतर-इससे अधिक हुआ तो खतरा उज्जैन। दीपावली का पर्व कल सोमवार को मनाया जाएगा। दीपावली की रात खूब पटाखे फूटेंगे और आतिशबाजी होगी। लेकिन इससे पहले आज सुबह उज्जैन शहरी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता का सूचकांक 138 एक्यूआई तक पहुंच गया, जो इस बात का […]