भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अंधाधुंध रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे छात्रों की बाइक डिवाइडर पर चढ़ी, खंबे से टकराई, एक की मौत

  • आधी रात पोहा जलेबी खाकर लौट रहे थे स्टूडेंट, पुलिस हादसे की जांच में जुटी

भोपाल। हबीबगंज इलाके में बीती देर रात करीब दो बजे बाइक सवार दो छात्र हादसे का शिकार हो गए। उनकी तेज रफ्तार बाइक थाने से शाहपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद में खंबे से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। दोनों छात्र देर रात रानी कमला पति स्टेशन के बाहर से पोहा और जलेबी खाकर लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार आदित्य शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा (22)अरेरा कॉलोनी में किराए से रहते हैं। वह मूलत: ललितपुर का निवासी था। बीती रात करीब ढाई बजे रानी कमला पति स्टेशन से पोहा और जलेबी खाकर लौट रहा था। उसकी पल्सर बाइक पर पीछे आदित्य निरंजन भी बैठा था। दोनों भोपाल के एलएनसीटी कॉलेज से बीबीए फायनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों एक साथ एक ही रूम में रहते हैं। आदित्य शर्मा के पिता ललितपुर में वाहनों के एक शोरूम में वरिष्ठ पद पर नौकरी करते हैं। आदित्य शर्मा का एक छोटा भाई है, वह बीते तीन सालों से भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके चाचा संजीव शर्मा ने बताया कि पोहा जलेबी खाने के बाद दोनों रूम पर लौट रहे थे।


हबीबगंज थाने से कुछ ही दूरी पर उनकी पल्सर बाइक करीब एक फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई। अनियंत्रित बाइक एक खंबे से जा टकराई। इससे आदित्य का सिर बुरी तरह से छार-छार हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने उसके घायल साथी और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद आदित्य शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य निरंजन का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। आज परिजनों की अगवाही में आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

आर्मी में भर्ती होने का था सपना
मृतक के दोस्त अनुज गोस्वामी बताते हैं कि दोनों स्कूली दोस्त रहे हैं। ललितपुर में रहने के दौरान एक साथ ही अधिकतर समय बिताते थे। आदित्य हमेशा से आर्मी अथ्वा पुलिस में परिष्ठ पद भर्ती होना चाहता था। इसके लिए वह फिजिकल फिटनेस का भी ध्यान रखता था।

Share:

Next Post

कांग्रेस ने नहीं कराया कोई सर्वे

Sat Dec 31 , 2022
पीसीसी चीफ कमलनाथ का दावा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय भोपाल। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दल अपनी-अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। कांगे्रस एवं भाजपा के अंदरूनी सर्वे रिपोर्ट के हवाले से खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने […]