भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

किसानों को खेती की पद्धति बदलवाने चलेगा अभियान

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हर हाल में शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले। कोई भी हितग्राही लाभों से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भ्रमण के दौरान मैदानी निरीक्षण पर यदि लाभों से वंचित होने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पटेल ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिये अभियान चलाकर प्रोत्साहित करने को कहा है। विभिन्न विभागों की समीक्षा प्रभारी मंत्री द्वारा की गई।



कृषि मंत्री पटेल ने छिंदवाड़ा जिले में कृषि के कुल रकबे, उत्पादित फसलों के साथ ही खाद-बीज और उवर्रक की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पटेल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कृषि में बढ़ते रासायनिक उपयोग के दुष्परिणाम से बचने के लिये जरूरी है कि प्राकृतिक खेती को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। उन्होंने इसके लिये प्रत्येक गाँव में शिविर आयोजित कर प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराने को कहा है। मंत्री श्री पटेल ने प्राकृतिक खेती के लिये किसानों को प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिये।

Share:

Next Post

चुनावों की वजह से आगे खिसकेंगे संगठन चुनाव

Wed May 18 , 2022
भाजपा में जुलाई से शुरू होने थी चुनाव की प्रक्रिया भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में दो महीने बाद शुरू होने वाली संगठन चुनाव की प्रक्रिया अब आगे खिसकेगी। क्योंकि पार्टी अब निकाय चुनाव में कूदने की तैयारी में है। इसको लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। संगठन स्तर पर नेताओं के दौरे भी […]