भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सूर्य के तेवर तीखे तप रही राजधानी… गर्मी ने छीना सुकून

  • राजस्थान और गुजरात से आ रही हवा ने बढ़ाया तापमान

भोपाल। राजस्थान एवं गुजरात की ओर से आ रहे गर्म हवा के थपेड़ों से भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान तेजी से बढऩे लगा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। नर्मदापुरम में तीव्र लू चली। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान और गुजरात में लू के हालात बने हुए हैं। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के असर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन एवं रात का तापमान बढ़ रहा है। मौसम शुष्क बना रहने से गुरुवार को भी गर्मी के तेवर तीखे बने रह सकते हैं। शुक्रवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने से गर्मी से मामूली राहत मिलने की भी संभावना है।



मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 37.3 डिग्रीसे. की तुलना में एक डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही मंगलवार के न्यूनतम तापमान 18 डिग्रीसे. के मुकाबले 0.3 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है।

Share:

Next Post

होली-रंगपंचमी पर भोपाल शहर में निकलेंगे चल समारोह

Thu Mar 17 , 2022
खूब उड़ेगा रंग-गुलाल, अधिक पानी सप्लाई की मांग भोपाल। पुराने शहर में 125 साल से निकल रहा होली व रंगपंचमी पर चल समारोह इस बार दोगुने उत्साह के साथ निकलेगा। दो साल से कोरोना के कारण चल समारोह नहीं निकाले गए थे। इस बार करोना कम होने से सारी पाबंदिया हटने से बड़ा चल समारोह […]