आचंलिक

दीपावली पर दीपों से जगमगाया शहर

  • फुलझड़ी, अनार फटाखों से गूंजा शहर

सीहोर। दीपों का पर्व दीपावली उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। घर और आंगन असं य दीपों की झिलामिलाहट ने जगमगा उठे। दीपों की रोशनी, आतिशबाजी के प्रकाश और घरों में लगी रंगबिरंगी मनभावन सीरीज की लडिय़ों ने अवनी से अंबर तक घने अंधेरे को दूर हटा कर हर तरफ उजियारा कर दिया। हर तरफ दीपावली की देर रात तक फटाकों की गूंज गूंजती रही। खुशियों से भरे इस त्योहार के अवसर पर हर घर में दीपोत्सव मनाया गया। हर घर में कई झिलमिलाती सीरीज से रोशनी दूर- दूर तक झिटक रही थी। हर घर में साफ सफाई के बाद एक अलग ही माहौल बना हुआ था। हर घर के सामने दीप जल रहे थे। सजे धजे घर के सामने रंग बिरंगी रंगोली की छटा बिखर रही थी। लोगों ने अपने घरों को केले के पत्तों आम के पत्तों और पुष्प मालाओं से खूब सजाया। मुहुर्त के अनुसार धन की देवी महालक्ष्मी की पूजन अर्चन की गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खुशी की लहर बनी रही।

हर घर में हुई देवी लक्ष्मी की पूजन: प्राय: सभी हिन्दु परिवार के लोगों ने धन की देवी लक्ष्मीजी की शुभ मुहुर्त में पूजन अर्चन करने के बाद अपने घर आंगन में आतिशबाजी की। बच्चों और महिलाओं के साथ पूरे परिवार के लोगों ने पटाखे फोड़े। जमीं से आसमान तक आतिशबाजी की गूंज गूंजती रही। कई ऊपर जाने वाले पटाखों ने आसमान को भी रंगीन बना दिया था। आसमान की छट देखते ही बनती थी। तरह के आवाजो वाली आतिशबाजी ने भी लोगो का मनमोह लिया ओर लोगो में खुशी देखी गई। सबसे ज्यादा उत्साह छोटे बच्चों मेे देखा गया महालक्ष्मी के पूजन के बाद बच्चों को आतिशबाजी चलाने में सबसे ज्यादा मजा आता है। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान में मनाई दीवाली: वर्ष भर अपने प्रतिष्ठान में कमाई करने वाले व्यापारियों ने भी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रहने के बाद भी लक्ष्मी जी को सिंहासन पर विराजमान कर विधि विधान से पूजन अर्चन की दुकान में ही दीपावली मनाई। इसके बाद घर पहुंच कर घर में भी धन की देवी की पूजन की।


बांटी मिठाइयां, दी शुभकामनाएं
रोशनी के पर्व के अवसर पर लोगों ने लक्ष्मी जी की पूजन कर एक दूसरे को प्रसाद देते हुए उनका मुंह मीठा करते हुए दीप पर्व की शुभकामनाएं दी। एक दूसरे को शुभकामनाओं को आदान प्रदान सुबह लेकर शाम तक होता रहा है। इंटरनरेट मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाओं का आदान प्रदान जारी रहा।

द्वार-द्वार सजी रंगोली
दीपावली के अवसर पर सभी घरों के सामने रंगोली सजाने की परंपरा का निर्वाह किया गया। सभी घरों के सामने महिलाओ ने सुबह से शाम तक आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। इसी के साथ कई लोगों ने अपने घरों के सामने आम के पत्तों से तोरण द्वार वंदन वार सजाए वहीं कई लोगों ने घरो को फूल मालाओं से घरों को सजाया गया तो वहीं अपने अपने घरो पर झिलमिलाती हुई रंगीन झालरो से सजावट की गई जो देखते ही बनती है।

Share:

Next Post

दर्जनभर से ज्यादा गांव अंधेरे में ग्रामीणों में आक्रोश, शिकायत

Wed Oct 26 , 2022
विदिशा। जिले के गंजबासौदा तहसील के ट्रांसफार्मर जलने के कारण तहसील मुख्यालय के एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। इंन गांव में दीपावली का त्योहार भी अंधेरे में ही मनाया गया। जबकि प्रदेश सरकार की मंशा रही है कि जहां विद्युत व्यवस्था नहीं है वहां उजाला किया जाए, लेकिन बिजली कंपनी […]