इंदौर न्यूज़ (Indore News)

खेत में गेहूं काटते-काटते झगड़े दंपति पति ने दरांते से पत्नी का गला काटा

पुलिस जांच में जुटी, महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम

इन्दौर। खेत में गेहूं काटते-काटते दंपति (Couple) के बीच विवाद हुआ, जिसमें गुस्साए पति ने दरांते से पत्नी का गला काट दिया। इससे महिला की मौत हो गई। खुड़ैल पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर आगे की जांच उदयनगर पुलिस को सौंपी है।


खुडै़ल पुलिस (Police) ने बताया कि आनंद नगर जिला देवास की रहने वाली रेखा पिता सुनील को घायल अवस्था में इंडेक्स अस्पताल (Index Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों मजदूर थे। एक खेत में गेहूं काटने के लिए गए थे। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ तो पति ने उसके गले पर गेहंू काटने के दरांते से हमला कर दिया। उसका आधा गल कट जाने के कारण काफी खून बह गया। बाद में वहां मौजूद मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी और फिर उसे इलाज के लिए इंडेक्स अस्पताल लाया गया। महिला का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामले की विवेचना और आरोपी की गिरफ्तारी उदयनगर पुलिस करेगी।

Share:

Next Post

भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूरे परिवार को लेकर पहुंचे भाजपा कार्यालय

Wed Mar 22 , 2023
चार नंबर की राजनीति और गरमाई, विधायक परिवार पर रैकी करवाने का आरोप सुबह राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय से तो शाम को नगर महामंत्री को दी शिकायत इंदौर। चार नंबर की राजनीति में चल रहा बवाल अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक पुत्र पर आरोप लगाने वाले भाजपा के ही मंडल अध्यक्ष […]