इंदौर। शहर के आसमान पर छाए बादल छंटने लगे हैं। पिछले दो दिनों से बारिश भी लगभग थम गई है, इसके कारण तापमान में तेजी से बढ़त देखी जा सकती है। पिछले दो ही दिनों में दिन के तापमान में 5.4 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। दिन में धूप के कारण गर्मी के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की बारिश की ही संभावना है और ज्यादातर समय मौसम खुला रहेगा।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री कम, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 3.2 डिग्री और इससे एक दिन पहले यानी बुधवार की तुलना में 5.4 डिग्री ज्यादा था। यानी 48 घंटों में ही तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की बढ़त हुई है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 0.8 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी रही और अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।
अगले कुछ दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश पर इस समय चार सिस्टम सक्रिय हैं। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारीश की संभावना बनी हुई है। इंदौर में गुरुवार तक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद मौसम खुलने लगेगा। लेकिन इस बीच तापमान में अब ज्यादा वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी और तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा।
एक नजर गिरते-उछते तापमान पर
तारीख अधि. न्यून. बारिश
3 मई 40.8 24.5 0
4 मई 36.2 17.2 70.2
5 मई 35 19.2 96
6 मई 32.4 19.2 24.5
7 मई 28.6 20.8 0
8 मई 30.8 21.8 4.6
9 मई 34 22.6 0
जानकारी मौसम विभाग
क े मुताबिक
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved