भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मंत्रियों को भारी पड़ सकती है कार्यकर्ताओं की नाराजगी

  • संगठन की नसीहत, सुनो और उनके काम करो

भोपाल। भाजपा कार्यकर्ताओं से दूरी और उनकी अनसुनी करना मंत्रियों को भारी पड़ सकती है। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद संगठन द्वारा बुलाई गई मंत्रियों की बैठक में दो टूक कहा है कि कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेगे तो फिर संगठन मजबूत कैसे होगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने जमीनी ने मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से दूरी न रखने की नसीहत देते हुए कहा कि उनकी सुनो भी और उनसे मिलो भी। अगर किसी भी जिले में प्रवास पर जाएं तो ये ध्यान रखें कि जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से जरूर मिलें।



भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों से सवा घंटे तक बात की। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद थे। बैठक में ज्यादातर मंत्री पहुंचे थे। लेकिन बिसाहूलाल सिंह, प्रेम सिंह पटेल, विजय शाह ,रामकिशोर कांवरे और कमल पटेल संगठन को सूचना देकर बैठक में नहीं पहुंच पाए। राज्यवर्धन सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, उषा ठाकुर कुछ देरी से पहुंचे थे। उन्होंने मंत्रियों को कामकाज को लेकर सीख दी कि जीवन में समय का पाबंद होना जरूरी है।

Share:

Next Post

400 करोड़ के Jhansi Rest House बेचने पर UP-MP में टकराव

Tue Nov 30 , 2021
योगी सरकार ने लगाया अड़ंगा, फिलहाल पीछे हटा मप्र रामेश्वर धाकड़ भोपाल। मप्र सरकार इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्से एवं दूसरे प्रदेशों में स्थित अचल संपत्ति को बेच रही है। सरकार ने झांसी स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस को भी बेचने के लिए चिह्नित किया है। करीब 8 एकड़ में फैली 400 […]