उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

6 अगस्त को होगा नगर निगम में अध्यक्ष का निर्वाचन

  • सुबह 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरु होगी-कलेक्टर के निर्देश पर होगा कार्यक्रम

उज्जैन। नगर पालिका निगम के अध्यक्ष का निर्वाचन एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका निगम का पहला सम्मेलन 6 अगस्त को प्रात: 10 बजे नगर पालिका निगम के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। अध्यक्ष एवं अपील समिति के सदस्य पद हेतु उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अध्यक्ष का निर्वाचन नियम- 1998 के नियम-4 के द्वारा निर्धारित प्रारूप-क में 6 अगस्त को निर्धारित समय तक आयुक्त उज्जैन नगर पालिका निगम को सभा कक्ष में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सम्मेलन के पूर्व मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 17 -ख के अंतर्गत शपथ लेने से शेष रहे महापौर एवं पार्षदों द्वारा 6 अगस्त को शपथ ग्रहण की जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रात: 10 बजे नगर पालिका निगम के सभागृह में संपन्न होगा। अपील समिति का निर्वाचन अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा किया जाएगा। नाम निर्देशन हेतु प्रपत्र निर्वाचन शाखा नगर पालिका निगम से प्राप्त किए जा सकते हैं।



कलेक्टर आशीष सिंह ने महापौर एवं समस्त पार्षदों को निर्धारित स्थान पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के लिए कहा है। नगर पालिका निगम के अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्य पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार प्रथम सम्मेलन के पूर्व मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 17- ख के तहत शेष रहे महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण प्रात: 10 बजे से 10.30 बजे तक होगा। सम्मेलन की कार्यवाही के संबंध में जानकारी देना, उपस्थिति एवं नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रात: 11 से 12बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 12 बजे से 12.15 बजे तक की जाएगी। नाम वापसी हेतु आवेदन प्रस्तुति दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक की जाएगी। निर्वाचन हेतु विधि मान्य अभ्यर्थियों की घोषणा दोपहर 12.45 बजे से की जाएगी। निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों द्वारा मतदान अध्यक्ष एवं अपील समिति के सदस्य पद के लिए दोपहर 1.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएग। निर्वाचित अध्यक्ष एवं अपील समिति के सदस्य की घोषणा मतगणना पूर्ण होने के पश्चात की जाएगी।

Share:

Next Post

क्या 82 साल पुरानी छत्रीचौक की सब्जी मंडी की सुध लेगा निगम

Thu Aug 4 , 2022
छत्री चौक जामा मस्जिद के पास बनी सालों पुरानी सब्जी मंडी हो चुकी है खंडहर-निगम का नया बोर्ड चाहे तो बढ़ सकती है विभाग की आय उज्जैन। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर विकास की अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है। लेकिन नगर निगम का ध्यान शहर की सबसे पुरानी सब्जी मंडी पर नहीं […]