जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

27 जून से बदल जाएगी इन 3 राशि वालों की किस्‍मत, मंगल गोचर से होगा महालाभ

नई दिल्‍ली। ग्रहों के सेनापति मंगल (Mars) एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 27 जून को मंगल अपनी स्वराशि मेष में गोचर(transit in Aries) करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल का राशि परिवर्तन सुबह करब 06 बजे होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल का राशि परिवर्तन तीन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। जानें किन राशि वालों को होगा फायदा-

मिथुन-
मिथुन राशि (Gemini) वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है। इस दौरान आपका कोई महत्वपूर्ण काम बनेगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल होगा। आर्थिक मोर्चे (economic front) पर आपको लाभ हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कर्ज या उधार चुकता करने में सक्षम होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है।



कर्क-
कर्क राशि(Crab) वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार मिस सकता है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। धन संचय करने में सफल होंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आय वृद्धि के योग बनेंगे।

कुंभ-
कुंभ राशि(Aquarius) वालों को करियर में शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा। साझेदारी के काम में लाभ होने के आसार हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा। भूमि या मकान खरीदने के लिए समय अनुकूल है।

नोट– इस आलेख में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्‍य सूचना के के लिए है। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Wed Jun 22 , 2022
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat singh Koshiyari) कोविड संक्रमित (covid infected) हो गए हैं. उनको फिलहाल HN रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. कोश्यारी की तबीयत कैसी है, उनको कोविड के कितने गंभीर या सामान्य लक्षण हैं इसकी जानकारी अभी नहीं आई है. महाराष्ट्र में […]