व्‍यापार

क्रूड की बढ़ती कीमतों को व‍ित्‍त मंत्री ने बताया चुनौती

नई द‍िल्‍ली। सरकारी और निजी बैंकों के अध‍िकार‍ियों (officials of public and private banks) के साथ मंगलवार को व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बैठक के दौरान इंडस्ट्री ने बजट (Budget) के बेहतर अमल को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान व‍ित्‍त मंत्री ने कहा क‍ि सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर सरकार आगे बढ़ेगी। उन्‍होंने बताया सरकार ने एयर इंडिया (Air India) का सफल तरीके से विनिवेश किया है। व‍ित्‍त मंत्री ने इस मौके पर एलआईसी के आईपीओ (LIC’s IPO) पर बात करते हुए कहा इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह है। LIC के IPO के बाजार में जल्‍द आने की उम्‍मीद है।


NSE मामले पर उन्‍होंने कहा अभी इस पर कमेंट ठीक नहीं, पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। सेबी चेयरमैन (SEBI Chairman) की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। IRDAI के चेयरमैन की नियुक्ति भी जल्दी की जाएगी। ब्रेंट क्रूड (brent crude) का भाव 99 डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंचने पर व‍ित्‍त मंत्री ने कहा क्रूड ऑयल की लगातार बढ़ती कीमतें चुनौती हैं। कीमत पर सरकार की नजर है। उन्‍होंने बताया FSDC में भी कच्चे तेल की कीमतों के ट्रेंड को लेकर चर्चा हुई है। आपको बता दें कच्‍चा तेल 7 साल के र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। इंट्रा-डे में WTI क्रूड $96 के करीब पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) संकट के बाद रूस की तरफ से कच्‍चे तेल की सप्लाई घटने की आशंका है। इसी के चलते कच्‍चे तेल की कीमत में तेजी जारी है। आपको बता दें की रूस गैर-ओपेक देशों का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। यूरोप को तेल-गैस की सबसे ज्‍यादा सप्‍लाई करने वाला देश रूस ही है। प‍िछले एक हफ्ते में ही क्रूड की कीमत में करीब 5% का उछला आया है। पिछले 6 महीने में भाव करीब 38% तक उछला है।

Share:

Next Post

अचानक गायब हुए 2 हजार के गुलाबी नोट, जानिए क्या है इसकी वजह

Tue Feb 22 , 2022
नई द‍िल्‍ली। लोगों के गुलाबी सपनों को सच करने वाला 2 हजार का गुलाबी नोट (pink note) कहां गायब होता जा रहा है। शायद आपने भी इसे नोट‍िस क‍िया हो। आख‍िर इसके बाजार से गायब होने के पीछे का सच क्‍या है। सरकार की तरफ से लोकसभा (Lok Sabha) में जानकारी दी गई थी क‍ि […]