बड़ी खबर व्‍यापार

स्वतंत्र भारत का पहला बजट आरके शणमुखम चेट्टी ने किया था पेश

नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) 01 फरवरी को अंतरिम बजट (Interim budget.) पेश करेंगी। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट (Union Budget for 2024-25.) लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार (New government after Lok Sabha elections.) पेश करेगी। स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री आरके शणमुखम चेट्टी ने पहला केंद्रीय बजट पेश किया था।


देश के पहले वित्त मंत्री आरके शणमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश किया था। इस बजट में 15 अगस्त, 1947 से 31 मार्च, 1948 के बीच के साढ़े सात महीनों को शामिल किया गया था। पहले केंद्रीय बजट में 171.15 करोड़ रुपये के कुल रेवेन्यू का अनुमान था। इसमें खर्च का अनुमान 197.29 करोड़ रखा गया था। राजकोषीय घाटे का अनुमान 26.24 करोड़ रुपये था। डिफेंस सर्विस के लिए करीब 92.74 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था।

अंतरिम बजट, आम चुनाव से ठीक पहले पेश किया जाने वाला बजट होता है। इसे वोट ऑन अकाउंट के नाम से भी जाना जाता है। आम चुनाव से पहले अपने कार्यकाल के आखिरी साल में सरकार अंतरिम बजट पेश करती है। एक फरवरी, 2024 को पेश किया जाने वाला अंतरिम बजट एक वोट ऑन अकाउंट होगा। संसद के दोनों सदनों से मंजूरी के बाद सरकार अप्रैल से जुलाई तक की अवधि के खर्चों के लिए भारत की संचित निधि से आनुपातिक आधार पर पैसे निकाल सकेगी।

Share:

Next Post

फरवरी में ग्यारह दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Sun Jan 28 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। साल 2024 का पहला महीना (first month of year 2024) जनवरी अब चार दिनों बाद समाप्त होने वाला है और तब फरवरी माह (month of february) की शुरुआत होगी। 2024 लीप वर्ष (2024 leap year) होने की वजह से इस बार फरवरी का महीना 29 दिनों का है। इस महीने के […]